इस्तेमाल करने इन हर्ब्स का और पाए खिली खिली त्वचा - Herbs For Glowing Skin

ख़ूबसूरत चेहरे और स्किन की चाहत हर किसी की होती है। इसके लिए वो कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट अपनाते है, कुछ का असर तो अच्छा होता है लेकिन ज्यादातर प्रोडक्ट्स के साइड इफ़ेक्ट हो जाते है। इन प्रोडक्ट्स की बजाए अगर नेचुरल हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाए तो स्किन को बहुत फायदा होगा। आइए जानते है ऐसे ही खिली - खिली त्वचा के लिए गुणकारी हर्ब्स के बारे में
Herbs-For-Glowing-Skin

एलोवेरा जेल 
एलोवेरा जेल एक ऐसा हर्ब है जिससे सिर्फ चेहरे को ही नही बल्कि पूरे शरीर को फायदा पहुंच सकता है। इसके इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट हो जाती है और ग्लो करने लगती है। एलोवेरा जेल की टहनी को काटे और बीच मे से काटकर जेल को चेहरे पर लगाए और 15 मिनट बाद धो ले। ऐसा नियमित करने से स्किन में आप खुद फर्क महसूस करेंगे।
लैवेंडर
लेवेंडर हर्ब को किसी भी तेल में मिलाए और फिर इसे चेहरे पर लगाए। 15 मिनट बाद चेहरा साफ़ कर ले। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आप जल्दी ही पिगमेंटेशन और एक्ने से छुटकारा पा लेंगे। इसके इसी गुण के कारण इसे कई क्रीम, फेसवश, साबुत आदि में प्रयोग किया जाता है। एक बात का ध्यान रहे, ये हर्ब सब तरह की स्किन पर काम नही करता है, इसलिए अपने फेस पर इस्तेमाल करने से पहले इसे अपने हाथो पर इस्तेमाल करके देखे।
नीम के पत्ते 
नीम को एक एंटीबायोटिक के रूप में जाना जाता है। ऐसा माना जाता है नीम को पानी में उबालकर अगर उससे नहाया जाए तो स्किन से सम्बंधित कोई भी परेशानी नही होगी। नीम में ब्लैकहेड्स और पिम्पल्स को हटाने का गुण होता है। इतना ही नही नीम की जड और छाल को पीसकर उसके पाउडर को बालो की जडो पर लगाया जाए तो जूँ और डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है।
हल्दी पाउडर 
हल्दी पाउडर एक एंटीसेपटिक मसाला है जिसमे स्किन और शरीर को साफ़ करने का गुण है। इसके पेस्ट के इस्तेमाल से चेहरे से झुरियां दूर हो जाती है और चेहरे के दाग धब्बे दूर हो जाते है। इसका पेस्ट बनाने के लिए थोड़े से दूध में हल्दी पाउडर मिलाए और अच्छे से मिक्स करे। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए और 10 मिनट बाद धो ले। इस उपाय से चेहरे का रंग निखर जाएगा।
मुल्तानी मिट्टी
सालो से मुल्तानी मिट्ठी को चेहरे की सुन्दरता बनाए रखने के लिए एक फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके इस्तेमाल से चेहरा साफ़ हो जाता है और पिम्पल्स नही होते है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग धब्बे धीरे धीरे हट जाते है।
तुलसी
भारत में तुलसी को एक पूजनीय पौधे के रूप में जाना जाता है। इसे पूजनीय होने के साथ साथ पोषक तत्वों का खजाना भी माना जाता है। इसमें आयरन, विटामिन सी और ए, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते है। अगर किसी भी फेस पैक में तुलसी को मिलाया जाए तो उसका असर बढ़ जाता है। इसके इस्तेमाल से पिम्पल्स दूर हो जाते है। 

चंदन पाउडर 

सालो से चन्दन का इस्तेमाल चेहरे को साफ़ करने के लिए किया जा रहा है। गर्मियों में इसे खासकर इस्तेमाल किया जाता है क्योकि इसकी तासीर ठंडी होती है। इसके फेस पैक से चेहरे को ठंडक मिलती है और चेहरे को नमी मिल जाती है। इसके इस्तेमाल से सनबर्न, मुहांसे धीरे धीरे कम होने लगता है।


उपरोक्त हर्ब्स के अलावा कैरोमाइल, आवंला, मार्शमैलो का भी इस्तेमाल चेहरे को खिला खिला बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.


Comments

Popular posts from this blog

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi

अपनाएं ये हेयर कट्स और पाएं न्यू लुक - Short Haircuts For Women

ऐसे पाइये चेहरे पर प्राकृतिक निखार - How To Get Natural Glow On Face In Hindi