प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने का उपाय - How To Loss Weight After Pregnancy
प्रेगनेंसी के दौरान खूब सारा घी और ड्राई फ्रूट्स खिलाया जाता है। मीठा या खट्टा जो भी खाने का मन होता है
गर्भवती महिला खाती है और कोई उन्हें नही रोकता। इस वजह से वजन बढ़ जाता है। डिलीवरी के बाद ये
मोटापा महिला को अखरता है। इसको कम करने के लिए वो कई उपाय अपनाती है। अगर आप भी उन
उपायों के बारे में जानना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़े।
प्रेगनेंसी के बाद वजन बढ़ने के क्या कारण है?
- गर्भावस्था के समय महिला को रोज में ड्राई फ्रूट्स और घी खिलाया जाता है ताकि बच्चा स्वास्थ हो। बच्चा तो स्वस्थ हो जाता है लेकिन माँ का वजन बहुत बढ़ जाता है।
- ऐसा कहा जाता है महिला अगर ठीक से स्तनपान न करे तो भी उनका वजन बढ़ जाता है।
- डिलीवरी के बाद महिला कई महीनो तक आराम करती है। सैर न करने और काम न करने के कारण उनका वजन बढ़ जाता है।
- बच्चा होने के बाद महिला अपना ध्यान रखने के लिए बिलकुल समय नही निकाल पाती जिस वजह से व्यायाम नही हो पाता और उनको मोटापा घेरने लगता है।
- कई बार प्रसव के दौरान थायरायड असंतुलित हो जाता है जी वजह से भी वजन बढने लगता है।
प्रेगनेंसी के बाद बड़े वजन को कम किया जा सकता है, बस आपको कुछ टिप्स अपनाने होंगे। आइये जानते है
क्या है वो टिप्स।
प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने का उपाय
- पानी से भरा एक गिलास ले और उसमे 1 चम्मच मेथी के दाने डाले और उबाले। अब पानी को ठंडा करे गुनगुना होने पर पी जाए। आपको ये उपाय रात को अपनाना है। इस उपाय से धीरे धीरे पेट कम होने लगेगा।
- फिगर ख़राब न हो इस चक्कर में कई महिलाए स्तनपान नही कराती जिस वजह वजन बढने लगता है इसलिए बच्चो को समय समय पर स्तनपान कराना जरुरी है। माँ का दूध कैलोरीज और फैट से बनता है।
- डिलीवरी के बाद जब भी पानी पिए गरम ही पिए। ऐसा करने से पेट बाहर नही निकालता और वजन भी नही बढ़ता।
- किसी बेल्ट, चुन्नी या गरम कपडे से अपने पेट को लपेटे। ऐसा करने से पेट सही आकार में रहता है और अगर निकला हुआ है तो कम होने लगता है।
- एक गिलास पानी में 1/2 चम्मच दालचीनी और 2 लौंग डाले और उबाले। अब इसे ठंडा करके पी जाए, जल्द ही असर दिखेगा।
- ग्रीन टी को अपने रोज के मेनू में शामिल करे। इसमें एंटी ओक्सिडेंट होते है जो वजन कम करने में मदद करते है।
- खान पान पर ध्यान दे। एक साथ ज्यादा न खाकर थोडा थोडा बार बार खाए।
- दिन में कम से कम 10 गिलास पानी पिए। इससे टोक्सिन शरीर से बाहर निकालेंगे और वजन कम होगा।
- गर्भावस्था के बाद डॉक्टर की सलाह लेकर व्यायाम शुरू करे। इससे भी निकला हुआ पेट अन्दर हो जाएगा।
- ऐसे स्नैक्स न खाए जिनसे आपक वजन बढ़ सकता है। समोसे और कचोडी की जगह साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स और ओट्स खाए।
- अपने आपको स्ट्रेस से दूर रखे। तनाव बढने से वजन बढता है, इसलिए जितना हो सकते खुश रहे।
- अपनी पसंद का गाना लगाए और डांस करे। इससे मन भी खुश होगा और वजन भी कम होगा।
- शराब और कॉफ़ी आदि का सेवन न करे।
- रोज सुबह शाम सैर करने की आदत डाले।
Comments
Post a Comment