औषधीय गुणों से भरपूर है लहसुन के फायदे और नुक्सान - Benefits of Garlic

लहसुन वो सामग्री है जो लगभग हर किचन में जरुर पाई जाती है। इसका प्रयोग कई सब्जियों को बनाने में किया जाता है। इससे सब्जी तो स्वादिष्ट बनती है साथ ही इससे सेहत को कई लाभ और नुक्सान भी होते है। आज इस पोस्ट में हम औषधीय गुणों से भरपूर है लहसुन के फायदे और नुक्सान के बारे में जानेगे।
Benefits-of-Garlic

लहसुन के फायदे 
  • व्यस्त दिनचर्या और व्यायाम न कर पाने के कारण आजकल सभी मोटापे का शिकार हो रहे है और ये मोटापा कई बीमारियों का कारण बनता जा रहा है। लहसुन को रोज के खाने में इस्तेमाल करके वजन को कम किया जा सकता है।
  • रोज सुबह 2 लहसुन की कलियों को क्रश करके खा ले। इससे दिल स्वस्थ रहेगा। आप अगर लहसुन न खा पा रहे हो तो इसके सप्लीमेंट खा सकते है।
  • रोज लहसुन का सेवन किया जाए तो हाई ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है। इसके लिए रोज खाली पेट एक या दो लहसुन की कली खा ले। लहसुन खाने से अजीब लग रहा हो तो दूध पी ले।
  • जिनको गठिया की बीमारी है उनको लहसुन को खाने में शामिल करे। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी- ऑक्सिडेंट है जो जोड़ो की सूजन को कम करता है। रोज सुबह खाली पेट खा ले।
  • इसे खाने से व्यक्ति की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ जाती है, इससे वो कई बीमारियों से बचे रहते है।
  • लहसुन में एंटीवायरल गुण होता है जिस वजह से इसका सेवन सर्दी और झुक्हम में फायदा पहुंचाता है।
  • लहसुन साँस सम्बन्धी बीमारियों जैसे ब्रोंकाइटिस और अस्थमा में भी फायदेमंद है।
  • इसके इस्तेमाल से व्यक्ति को फंगल इन्फेक्शन से होने वाली बीमारी जैसे दाद में आराम आता है।
  • अगर आपको छींकें आना, नाक का बंद होना या आँखों से पानी आने से जैसी एलर्जी है तो लहसुन का सेवन आपको आराम देगा।
  • कीड़े के काट लिया हो या स्किन पर चकते हो रहे हो तो लहसुन को पीसकर उसका पेस्ट लगाए, आराम आएगा।
  • लहसुन खाने से इसमें पाया जाने वाला एलिसिन तत्व बैक्टीरिया नही होने देता जिससे दन्त ख़राब नही होते।
  • दांत में दर्द हो लहसुन को क्रश करे और दांत पर रख दे,  दर्द ठीक होने लगेगा। आप वहां पर लहसुन का |तेल भी लगा सकते है।
  • लहसुन खाने से पेट सम्बंधित बीमारियाँ जैसे दस्त या कोई विकार ठीक हो जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
  • लहसुन के सेवन से लीवर को किसी भी तरह के नुक्सान होने से बचाता है। इसके सेवन से लीवर टोक्सिन को शरीर से निकालने में एक्टिव बना रहता है।
  • लहसुन के सेवन से कैंसर से बचा जा सकता है। ये कोलन और पेट के कैंसर से बचाता है। इसके सेवन से ट्यूमर को बढ़ने से रोका जा सकता है और धीरे धीरे उसके आकार को कम करने में मदद करता है।
  • सुबह खाली पेट खाने से ब्लड रोटेशन सही रहता है।
लहसुन से होने वाले नुक्सान 
  • लहसुन के अधिक सेवन से नुक्सान भी होते है। आइए जानते है लहसुन से होने वाले नुकसानों के बारे में –
  • लहसुन खून पतला करता है और अगर व्यक्ति पहले से खून पतला करने की दवा ले रहा है तो उसको इससे नुक्सान हो सकता है।
  • लहसुन के अधिक सेवन से मुंह से बदबू आने लगती  है।
  • अधिक लहसुन खाने से पेट फूलने की परेशानी हो सकती है।
  • गर्भवती स्त्री के लिए लहसुन का सेवन अच्छा नही है। उन्हें इसका और इसके सप्लीमेंट का सेवन डॉक्टर से सलाह के बाद करना चाहिए।
  • लहसुन गर्म तासीर का होता है इसलिए इसका सेवन गर्मी में कम और सर्दी में थोडा ज्यादा करते है।

Comments

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi