उम्र बढ़ें पर भी जवान बने रहने के कारगर तरीके और एंटी एजिंग टिप्स - Best Anti Aging Cream

जवान बने रहने हर किसी का सपना होता है। उम्र चाहे बड़े लेकिन अपने चेहरे पर उसका असर किसी को भी पसंद नही है। आप उम्र को बढने से रोकने के लिए कुछ नही कर सकते है लेकिन कुछ उपायों को अपनाकर आप उम्र बढने पर भी जवान बने रह सकते है। आइए एंटी एजिंग टिप्स के बारे में जानते है।
Best-Anti-Aging-Cream

स्क्रबिंग 
जब उम् बढती है उसके साथ स्किन से जुडी कई समस्याएँ होने लगती है। ऐसे में स्क्रबिंग फायदेमंद रहती है। अगर सही उम्र से स्क्रबिंग शुरू की जाए तो उम्र को जवान बनाए रखा जा सकता है। इससे डेड स्किन हट जाती है और स्किन हेल्दी रहती है।
चीनी का उपयोग करे 
उम्र बढ़ने के साथ साथ आप चीनी का उपयोग कम करना शुरू करे इससे आपकी स्किन डल नही होगी और आप मुहांसे से भी बचे रहेंगे। 
जंक फ़ूड से दूर रहे 
समय रहते जंक फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाइयाँ बंद कर देनी चाहिए।
नमक कम खाए 
नमक का इस्तेमाल कम करना शुरू करे। नमक ज्यादा हो जाने से चेहरे से नमी कम हो जाती है और चेहरे की रौनक दूर हो जाती है। 
फिटनेस पर ध्यान दे 
अपने बिजी दिनचर्या में से थोडा समय अपने लिए निकाले और अपनी फिटनेस पर ध्यान दे। एक अनुशासित जीवन आपको जवान बनाए रख सकता है। इससे दिल भी फ्रेश रहता है और स्किन भी जवान भी रहती है। अपनी इच्छाओ को पूरा करे और खुश रहे।
योग करे
योग करने से आप फिट तो रहेंगे साथ ही आपकी स्किन भी ग्लो करेगी और आप उम्र बढ़ने पर भी जवान बने रहेंगे। 
मोर्निंग वाक पर जाए 
सुबह की ताज़ी और शुद्ध हवा में मोर्निंग वाक पर जाए। शुद्ध ऑक्सीजन की वजह से आप सेहतमंद रहेंगे और आपकी स्किन भी स्वस्थ रहेगी। 
पौष्टिक भोजन खाए 
अपने भोजन से जंक फ़ूड को शामिल करना बंद करे। आपको बदती उम्र के साथ संतुलित भोजन करना जरुरी है। आप सही खान पान से स्वस्थ रह सकते है और जवान बने रह सकते है क्योकि संतुलित भोजन से आपको सभी पोषक तत्व मिलते रहेंगे। 
सोच को सकारात्मक बनाए 
नकारात्मक सोच का भी हम पर बुरा असर पड़ता है इसलिए हमेशा सकारात्मक सोच बनाए रखे। ऐसे लोग के आस पास रहे जो जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखते है। उम्र चाहे बड़े लेकिन आप अपने सभी शौक पूरे करे और हर उत्सव को हर उल्लास के साथ मनाए।
आइए कुछ घरेलु नुस्खो के बारे में जानते है-

  • एक अंडा ले और उसे फोड़कर उसका सफ़ेद  हिस्सा अलग कर ले। अब इसे फेटे और चेहरे पर लगा ले। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो ले। 
  • आप खीरे को छीले और उसका रस निकालकर चेहरे पर लगा दे। जब सूख जाए चेहरा धो ले। आप खीर काटकर उसे भी चेहरे पर हल्के हाथ से रगड सकते है। खीरे उपयोग से चेहरे पर नमी बनी रहती है।
  • रोज सुबह थोडा सा शहद ले और इससे चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करे। थोड़ी देर बाद साफ़ पानी से धो ले।
  • आप पपीता काटे और उसके टुकड़े कर ले। अब इसमें आधा केला मिला ले और अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार करे। अब इसे चेहरे प्र्ल्गाए और १५ मिनट ऐसे ही रहने दे। अब इसे साफ़ पानी से धो ले।
  • चेहरे पर कसाव लाने के लिए दही का इस्तेमाल करे। दही के ३ चम्मच ले और उसमे थोडा सा बादाम तेल या ओलिव आयल डाले और मिक्स करे। अब इसे चेहरे पर लगाए और हलकी मसाज करे। १५ मिनट धो ले।

Comments

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi