अब मुस्कुराकर और डांस करते हुए तेजी से घटाइये अपना मोटापा - Weight Loss Tips For Women In Hindi

बढ़ता मोटापा और निकलती हुई तोंद किसी को भी अच्छी नहीं लगती। अक्सर लोग इसी मोटी तोंद (belly Fat)
को कम करने के लिए न जाने कौन-कौन सी ट्रीक आजमांते हैं लेकिन फिर भी सिर्फ निराशा ही हाथ लगती है।
लेकिन मोटापा घटाना इतना मुश्किल काम भी नहीं है जितना आप सोच रही हैं। जी हां, अगर एक बार ठान लिया
जाए तो फिर कोई भी काम न मुमकिन नहीं होता। ऐसा ही कुछ आपका मोटापा भी है। अगर एक बार आपने मन
में ये प्रण ले लिया कि आपको अपना वजन कम करना है तो फिर आप इसे आसानी से कम कर सकती हैं। लेकिन
अब आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर इस मोटापे को कम करे तो करे कैसे। तो चलिए
आपकी इस बड़ी समस्या का समाधान हम कर देते हैं। दरअसल हम आज आपको कुछ ऐसी बेहतरीन टिप्स और
ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिनको अपनाने के बाद बड़ी ही आसानी से आपका वेट लूज हो जाएगा। तो चलिए
फिर देर किस बात कि शुरू करते हैं वेट लॉस Weight Loss Tips For Women in Hindi करना

Weight-Loss-Tips-For-Women-in-Hindi



घर की एक्टिविटी में दे ध्यान


हम हमेशा घर पर काम करने वाली मेड से नाखुश रहते हैं क्योंकि हमें उनका काम पसंद नहीं आता है। बार-बार
झाडू पोछा करने के बाद भी घर के कोनों में कहीं न कहीं गंदगी तो नजर आ ही जाती है। अब आप ये सोच रही
होंगी कि घर की मेड से आपके बढ़ते वजन का क्या लेना देना? तो आपको बता दें कि लेना देना है। दरअसल
अगर आप अपनी मेड की जगह खुद से ही अपने घर में झाडू पोछा लगाना शुरू कर दें तो आपके रुपये भी
बचेंगे और आपका बढ़ता मोटापा भी कंट्रोल में आ जाएगा। अगर आपको यकीन न हो रहा हो तो आप सिर्फ
एक महीने के लिए इस ट्रिक को आजमां कर देखिए फर्क आपको खुद ब खुद ही नजर आने लगेगा। बता दें
कि अगर आप पोछा और झाडू लगाती हैं तो आपको थकान महसूस होती है जिससे आप हर रोज लगभग
115 कैलोरी (calories) बर्न करती हैं। यदि आप रोजाना ऐसी करती हैं तो आपका मोटापा (Fat) पूरी तरह
से छूमंतर हो जाएगा।

डांस


जरूरी नहीं कि डांस का आनंद आप सिर्फ शादी और अलग-अलग तरह के फंक्शन में ही उठा सके। बल्कि
आप डांस करके अपने बढ़ते मोटापे को भी हमेशा के लिए बाय-बाय कह सकती हैं वो भी मुस्कुराकर। जी हां,
आप रोज अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ वक्त निकालिए और अपने पसंदीदा गाने पर डांस कीजिए। डांस
करने से आपके शरीर से पसीना निकलना शुरू हो जाएगा जिससे आपकी कैलोरी बर्न होने लगेगी। तो इस
बार मुस्कुराकर और अलग-अलग बेहतरीन गानों पर डांस करते हुए घटाइये अपना मोटापा।


लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करिए


अगर आपका ऑफिस या फ्लैट 4 या फिर 5 फ्लॉर पर है तो आप जरूर रोजाना लिफ्ट का जरूर इस्तेमाल
करती होंगी जिसकी वजह से आपका काफी टाइम वेस्ट होता होगा। लेकिन अब से आप लिफ्ट का इस्तेमाल
करना पूरी तरह से बंद कर दीजिए। अगर आप लिफ्ट की जगह रोजाना सीढ़ियों का इस्तेमाल करती हैं तो
आपका मोटापा काफी तेजी से घटना शुरू हो जाएगा और आपकी बॉडी काफी फिट (body fitness)  नजर
आएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree