क्या आपको पता हैं पान के पत्तों के ये बेहतरनी फायदे? - Benefits Of Betel Leaves In Hindi

पान के पत्तों के बारे में तो हर किसी ने सुना ही होगा और पान खाया भी होगा। लेकिन क्या आपने पान को अपना स्वाद
बढ़ियां करने के अलावा शरीर की दिक्कतों को दूर करने के लिए खाया है? जी हां, शरीर की दिक्कतें..दरअसल पान
आपके शरीर से जुड़ी कई तरह की बीमारियों को बस पलभर में ही गायब कर सकता है। लेकिन अगर अभी तक
आपको पान खाने के बेहतरीन फायदे के बारे में नहीं पता है तो आप हमारा ये आर्टिकल जरूर पढ़िए। क्योंकि
हमने अपने इस आर्टिकल में आपको सभी तरीके के फायदे बताएं हैं जोकि पान खाने से आपको मिलेंगे। तो
चलिए बिना देरी किए जानते हैं कि पान खाने Betel Leaf Benefits In Hindi से आपको क्या-क्या फायदे
मिलेंगे।
Benefits-of-Betel-Leaf-In-Hindi



पाचन सही करने के लिए


अगर आपका पाचन कमजोर है या कुछ भी खाने के बाद आपको गैस (Acidity) , पेट में दर्द  व ऐठन की समस्या
रहती है तो आपको पान के पत्ते का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल पान के पत्ते पेट से जुड़ी सभी बीमारियों
को मिटाने का काम करते हैं। इसके साथ ही पान खाने से ग्लैस्ट्रिक असल के भी सही होने के चांसेज बढ़ जाते हैं।
इसके लिए बस आपको पान के ताजा पत्ते लेकर उसको थोड़ा-थोड़ा करते चबाकर खाना है।


मसूड़ों में सूजन या दर्द


मसूड़े में सूजन होने पर पूरा मुंह फूल जाता है जिससे दर्द भी काफी भयंकर होता है। अगर ऐसी स्थिती में आप पान
के पत्तों का सेवन करती हैं तो जल्द ही आपको इस परेशानी से निजात मिल जाएगा। दरअसल ये आपके मसूड़े में होने
वाली सूजन और दर्द दोनों को कम करने में आपकी मदद करेगा।  इसके लिए आप पान का रस निकालकर या फिर
थोड़ा-थोड़ा चबाकर खाएं। ये दोनों ही तरह से काफी असरदार साबित होता है।


मुंह की दुर्गंध से छुटकारा


अधिकतर लोग मुंह से आने वाली दुर्गंध से परेशान रहते हैं। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो आप भी पान
का ताजा पत्ता चबाना शुरू कर दीजिए। इसे चबाने से कुछ ही दिनों में आपके मुंह से आने वाली दुर्गंध गायब हो जाएगी।
आप चाहें तो बिना कत्थे वाला मीठा पान बनाकर भी खा सकती हैं। ये हर तरह  से फायदेमंद साबित होगा।


चोट और मुहांसे

गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोगों को मुंहासे (Pimples)  की समस्या होती है। इन मुंहासों की सम्सया से बचने के
लिए आप पान के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ आप चोट पर भी पान के पत्तों को लगा सकते हैं।
इसको लगाने से आपको काफी आराम मिलेगा। इसके लिए आप पान के पत्तों को पीसकर मुहांसों पर और चोट पर
लगाएं। थोड़ी ही देर में आपको आराम मिलने लगेगा। अगर आप ऐसा रोज करती हैं तो जल्द ही आपके मुंहासे भी
पूरी तरह से गायब हो जाएंगे।आप चाहें तो इसे शहद के साथ भी मिलाकर अपने मुहांसों पर लगा सकते हैं। इससे
जल्द ही आपको मुंहासों से आराम मिल जाएगा।


कामोत्तेजना


कामोत्तेजना बढ़ाने के लिए भी पान के पत्ते काफी असरदार साबित होते हैं। इसके लिए आप रोज थोड़ा-थोड़ा पान
के पत्तों को चबा-चबाकर अच्छे से खाएं।

Comments

Popular posts from this blog

अपनाएं ये हेयर कट्स और पाएं न्यू लुक - Short Haircuts For Women

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi

पीपल के पत्ते के फायदे औषधीय गुण और उपयोग -