जानिए मेहंदी की कुछ बेहतरीन डिजाइन और रंग गहरा करने का तरीका - Beautiful Mehndi Designs In Hindi

शादी की रौनक तब तक अधूरी होती है जब जक महिलाएं अपने हाथों को मेहंदी के रंग में न रंगे। मेहंदी से रंचे लाल-लाल हाथ बेहद ही सुंदर दिखते हैं। लेकिन आजकल  मेहंदी में भी कई तरह की अलग-अलग मॉर्डन डिजा इन आ गई हैं। मेहंदी को महिलाओं के सौलह सिंगार में भी जगह दी गई है। इसीलिए तो महिलाएं छोटे से लेकर बड़े त्यौहारों में अपने हाथ और पैर पर मेंहदी लगाना नहीं भूलती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं मेहंदी के कुछ डिजाइन्स के बारे में और साथ ही बताएंगे कि आप अपनी मेहंदी के रंग को और भी ज्यादा गहरा कैसे बना सकती हैं
Beautiful-Mehndi-Designs-In-Hindi



मेहंदी के कुछ बेहतरीन डिजाइन

शेडेड मेहंदी


क्या आपने कभी शेडेड मेहंदी (Henna) ट्राई की है। ये आपके हाथों पर बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आएगी। साथ ही इसको बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। बस आपको आउट लाइन बनाकर उसको अंदर से शेड देना है। हल्के हाथों से शेड देते जाइये। अब इसे अच्छे से सूखने दें और फिर देखे कि रचने पर आपकी मेहंदी कितनी सुंदर नजर आएगी। इस मेहंदी की खास बात ये है कि ये आपके हाथों को सुंदर भी बनाएगी और आपका ज्यादा टाइम भी नहीं लेगी। क्योंकि इसे बनाने में और सूखने में बेहद ही कम समय लगता है।


ग्लिटरी मेहंदी


ग्लिटरी मेहंदी को लगाना भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये आपके हाथ को खूबसूरत बनाने का काम करता है। आप मेहंदी लगाने के बाद ग्लिटर कोन से अपनी मेहंदी के ऊपर आउट लाइन बनाएं। इससे आपकी मेहंदी और भी ज्यादा सुंदर लगेगी। ग्लिटर मेहंदी आपके हाथों पर सुंदर लगेगी।

डायगोनल मेहंदी


आज के समय में भरी-भरी मेहंदी लगाना किसी को भी पसंद नहीं होता है। बल्कि लोग डायगोनल मेहंदी लगाना काफी पसंद करते हैं। क्योंकि इससे पूरा हाथ मेहंदी से भरता भी नहीं और हाथ काफी सुंदर भी दिखता है। ये आपकी हथेली एक छोर से शुरू होता है और दूसरी छोर पर खत्म होता है। आप इसमें तरह-तरह के फ्लोरल पैटर्न (Floral Pattern)  बना सकती हैं।

मेहंदी के रंग को कैसे बनाएं डार्क


- अगर आप चाहती हैं कि मेहंदी का रंग निखर करके आए तो सबसे पहले आप अपने हाथों पर मेहंदी लगाने से पहले उन्हें साबुन से धो लें। क्योंकि ऐसा करने पर आपके हाथों की सारी गंदगी साफ हो जाएगी जिससे मेहंदी (Henna Color)  का रंग निखर कर आएगा।


- अब हाथों पर मेहंदी लगाने से पहले रूई की मदद से हाथ पर मेहंदी का तेल लगाएं। तेल जब हल्का सूख जाए तो हाथों पर मेंहदी लगाएं। इससे आपकी मेहंदी काफी रचेगी। मेहंदी का तेल आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा।


- जब आपकी मेहंदी सुखने लगे तो उसमें रूई की मदद से चीनी और नींबू का घोल लगाएं। इसके लिए आप 3 चम्मच पानी में एक चम्मच नींबू और 1 चम्मच चीनी मिलाएं। अब इसको मेहंदी लगाने के बाद करीब 1 से 2 बार लगाएं । आप ऐसा एक-एक घंटे के अंतर पर कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी मेहंदी जल्दी उतरेगी नहीं जिससे मेहंदी का रंग और भी ज्यादा निखर कर आएगा।


- मेहंदी उतारने के बाद हाथों में हल्का सा देसी घी लगाकर छोड़ दें और करीब 6 घंटों तक पानी न छूएं। अगर आप मेहंदी उतराने के तुरंत बाद पानी का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपके मेहंदी का रंग नहीं चढ़ेगा।


- मेहंदी का रंग काला करने के लिए आप कम से कम 3 से 4 घंटों तक अपने हाथ पर मेहंदी लगे रहने दें।


- अगर आप घर में खुद से ही मेहंदी घोलकर लगा रही हैं तो आप उसे करीब एक रात पहले ही भिगो दें। ऐसा करने पर मेहंदी का रंग अच्छा आता है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi