ये 5 मेंहदी डिजाइन्स आपकी हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे - Bridal Mehendi Designs

शादी में मेंहदी सबसे खास होती है। दूल्हा-दुल्हन से लेकर परिवार का हर एक सदस्य अपने हाथों में लाल-लाल मेंहदी रचाता है। ऐसा कहा जाता है कि मेंहदी का रंग जितना गहरा होता है उतना ही ज्यादा प्यार उनका पार्टनर उनसे करता है। तो अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो हम आपको बताने देने जा रहे हैं Bridal Mehndi Designs। इन डिजाइन्स को अपनाकर आप भी अपने हाथों में रचा सकती हैं अपने पियां की नाम की मेंहदी। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे मेंहदी का रंग गहरा करने के कुछ टिप्स। इन टिप्स को अपनाने के बाद आपकी मेंहदी का रंग भी निखर कर आएगा। 
Bridal-Mehndi-Designs


मेंहदी के खूबसूरत डिजाइन्स -

शादी की रस्मों की डिजाइन


शादी की हर रस्म खास होती है जिसे सभी लोग जिंदगी भर याद रखना चाहते हैं। तो ऐसे में आप अपने सिंदूर की रस्म की झलक अपने हाथों में मेंहदी द्वारा दिखा सकती हैं। इसके लिए आपके एक हाथ में दूल्हा की डिजाइन बनेगी और दूसरे हाथों में दुल्हन की। इस मेंहदी में ऐसा दिखाया जाएगा कि दूल्हा आपके दुल्हन के मांग में सिंदूर भर रहा है। क्यों है न ये एकदम खास मेंहदी डिजाइन।

वरमाला डिजाइन


आप अपने हाथों में वरमाला मेंहदी डिजाइन भी बनवा सकती हैं। ये दिखने में बेहद ही खूबसूरत नजर आती है। इसमें भी ऐसा दिखाया जाएगा कि दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं।

3 डी मेंहदी डिजाइन


आज के समय में इन मेंहदी डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। क्योंकि इस तरह की मेंहदी में हर एक डिजाइन उभरकर आता है। जो सूखने के बाद काफी ज्यादा सुंदर लगता है।

ट्रेडिशनल मेंहदी


शादी की मेंहदी लगवाते वक्त दूल्हा-दुल्हन के हाथ में साथिया, ढोल, कलश आदि बनवाया जाता है। कहा जाता है कि हाथों में इन चीजों को बनवाना अच्छा होता है। तो आप भी अपने हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए क्यों न इस बार ट्रेडिशनल मेंहदी डिजाइन बनवाएं। 


गोल टिक्का मेंहदी डिजाइन


पहले के समय में लोग आल्ता से अपने हाथों में गोल टिक्का बनवाना पसंद करते थे। लेकिन  आज यहीं ट्रेंड मेंहदी से बनवाने का चला है। गोल टिक्का मेंहदी आपके पूरे हाथों को कवर करती है जिससे आपके हाथ भरे-भरे नजर आते हैं। तो आप भी ये डिजाइन अपना सकती हैं।


मेंहदी का रंग गहरा कैसे करें-


-मेंहदी लगवाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साबून से धो लें। क्योंकि अगर हाथों पर गंदगी या तेल लगा रहेगा तो मेंहदी का रंग गहरा नहीं होगा।


-मेंहदी लगवाने से पहले कॉटन में मेंहदी का तेल डिप करके उसे अपने हाथों पर लगाएं।


-मेंहदी लगाने के बाद करीब 2 से 3 बार उसपर चीनी और नींबू का घोल रूई की मदद से लगाएं। इससे मेंहदी ज्यादा समय तक हाथों पर चिपकी रहेगी जिससे रंग गहरा होगा।

-मेंहदी उतारने के बाद हाथों में हल्का गर्म देशी घी लगाएं।

Comments

Popular posts from this blog

मूंगफली खाने के 20 फायदे - Health Benefits of Peanuts

शादी का लहंगा को दोबारा से इस तरह से करें रियूज और बिखेरे अपना जलवा - How To Reuse Bridal Lehenga In Hindi

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi