मानसून में दस्तक देती हैं 5 बीमारियां, ऐसे रखें अपना ख्याल - Monsoon Disease and prevention

मॉनसून जितना ही खूबसूरत होता है उतना ही अपने साथ बीमारियां लेकर भी आता है। इस मौसम में आपको अपनी देखभाल ज्यादा करनी चाहिए। साथ ही मानसून में सबसे ज्यादा इंफेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए बारिश के मौसम में आप बाहर की चीजों को खाने से बचें। 


हम आपको बता रहे हैं बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में जिससे कि आप पहले से ही सतर्क रहें। जानिए बारिश के मौसम में कौन सी बीमारी आपको घेर सकती है-

चिकनगुनिया


चिकनगुनिया नाम की बीमारी मच्छर के काटने से होती है। ये मच्छर बारिश के मौसम में ही पाए जाते हैं। चिकनगुनिया जैसी बीमारी में बुखार, जोड़ों में दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्याएं होती हैं। इस बीमारी से बचने के लिए आप अपनी आस-पास की जगहों को साफ रखें और शरीर के भी साफ-सफाई का ख्याल रखें। दरअसल ये मच्छर गंदे पानी में पाए जाते हैं जोकि सुबह के वक्त काटते हैं।  तो अगर आप साफ- सफाई रखते हैं तो आपको इस बीमारी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मलेरिया


मानसून शुरू होते ही जो बीमारी सबसे ज्यादा फैलती है वो है मलेरिया। मलेरिया ऐसी बीमारी है जो बरसात के मौसम में ही दस्तक देती है। गंदे नाले और पानी में पनपने वाले मच्छर के कारण ही मलेरिया नाम की बीमारी होती है। न सिर्फ घर के आस-पास का एरिया बल्कि आपको अपने घर की भी अच्छे से सफाई करनी चाहिए। साथ ही आपको घर की पानी टंकियों की भी साफ-सफाई करते रहना चाहिए। मलेरिया में बुखार, शरीर में दर्द आदि जैसी दिक्कतें होती हैं। मलेरिया के घरेलू नुस्खे भी आप अपना सकती हैं। ये भी आपको राहत देने का काम कर सकता है।

Home-Remedies-For-Malaria



वायरल फीवर


जैसे ही मौसम बदलता है वैसे ही वायरल फीवर तेजी से बढ़ने लगता है। ये एक तरह का इंफेक्शन होता है जो एक से दूसरे तक पहुंच जाता है। वायरल फीवर में बुखार, सिर दर्द , शरीर दर्द, जुखाम खांसी आदि तरह की दिक्कतें होती हैं।  ऐसे में आप बाहर की चीजों को खाने से बचना चाहिए। सब्जियों को पहले गर्म पानी से साफ करना चाहिए और फिर उनका इस्तेमाल करना चाहिए। 


डेंगू 


डेंगू जैसी घातक बीमारी का भी डर सबसे ज्यादा मानसून के वक्त ही होता है। डेंगू भी मच्छर के काटने से ही होता है। इस बीमारी में आपको काफी कमजोरी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप गंदे पानी का प्रयोग करने से बचें। साथ ही पानी को ढककर रखें और ज्यादा देर का रखा पानी पीने से बचें। ये आपकी तबियत को और भी ज्यादा खराब कर सकता है। 


टायफायड

टायफायड नामक बीमारी भी बारिश के मौसम में ही होती है। इस बीमारी का भी कारण गंदा पानी ही होता है। इस बीमारी में गले में खराश होना, बुखार आदि जैसी समस्याएं होती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ऐसे पता करिए अपने सही ब्रा साइज और शेप के बारे में - How To Choose a Bra in Hindi

अपनाएं ये हेयर कट्स और पाएं न्यू लुक - Short Haircuts For Women

ऐसे पाइये चेहरे पर प्राकृतिक निखार - How To Get Natural Glow On Face In Hindi