ऐसे पा सकती हैं आप प्रेगनेंसी में दर्द से आराम - Ways To Deal With Pregnancy Pain
मां बनना महिलाओं के लिए सबसे खूबसूरत लम्हा होता है। लेकिन यहीं खूबसूरत लम्हा महिलाओं के लिए दर्द भी
ले कर आता है। दर्द का मतलब यहां शारीरिक कष्ट है। दरअसल जब महिलाएं गर्भवती होती हैं तो उस दौरान
उन्हें कमर दर्द, उल्टियां, आदि तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ये ऐसी समस्याएं हैं जो सभी
महिलाओं को होती ही है प्रेगनेंसी के समय। अगर आप भी मां बनने वाली हैं तो आपको भी इस तरह की
समस्याएं होती होंगी। लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं
कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय प्रेगनेंसी में दर्द जिनको अपनाकर आप इन परेशानियों से निजात पा सकती हैं।
जानिए गर्भावस्था में होने वाले दर्द से कैसे निजात पाएं -
सही तकीये और बेड का करें इस्तेमाल
गर्भावस्था के समय आपको बेहद ही अरामदायक बेड और तकिये का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि ये
आपको बॉडी पेन से राहत दिला सकता है। आप सॉफ्ट बेड और पीलो का इस्तेमाल करें। इससे आपको
बॉडी पेन की शिकायत नहीं रहेगी और नींद भी अच्छी आएगी।
थोड़ा वर्काउट है जरूरी
अक्सर महिलाएं प्रेगनेंट होते ही जिम जाना बंद कर देती हैं। लेकिन आपको ऐसा बिलकुल भी नहीं करना
चाहिए। बल्कि आपको थोड़ा बहुत वर्कआउट जरूर करना चाहिए जिससे आपकी बॉडी में फलेक्सिबिटी
बनी रहे। इसके साथ-साथ आप योगा और मेडिटेशन भी जरूर करें। ऐसा करने पर आपको काफी रिलैक्स
फील होगा।
पीठ दर्द
प्रेगनेंसी के वक्त अधिकतर महिलाओं को पीठ दर्द की शिकायत रहती है। अगर आपको भी ऐसी शिकायत
रहती है जो आपके खराब स्लिपिंग पोजिशन के कारण होती है। तो ऐसे में आपको सही मुद्रा में सोना चाहिए
जिससे आपको इस दर्द से परेशान न होना पड़े। सही मुद्रा में सोने के लिए आप पहले बेड पर सीधे लेट जाएं।
अब सोते वक्त एक तरफ से अपने एक घुटने को मोड़ कर सोएं। इस दौरान तकिया अपने घुटनों के नीचे लगा
कर सोएं। आप चाहें तो प्रेगनेंसी पिलो का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने पर आपको पीठ के दर्द से
निजात मिल जाएगा। साथ ही आपको अच्छी नींद भी आएगी। ये आपकी मांसपेशियों के दर्द में भी आराम देगा।
पैर दर्द से मिलेगा आराम
प्रेगनेंसी के समय अधिकतर महिलाओं के पैर में दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में पांव दर्द से राहत पाने के
लिए आप घरेलू उपाय अपना सकती हैं। ये उपाय आपको पैर दर्द से आजादी देंगे। आप रात में सोने से पहले
अपने पैरों को गर्म पानी में कुछ देर के लिए भिगोएं और फिर सोएं। अगर आप सोने से पहले कुछ देर वॉक
करके सोती हैं तो ये आपको और भी ज्यादा आराम पहुंचाएगा। वहीं अगर बात करें आपकी डाइट की तो
आप अपने डाइट में कार्बोहाइड्रेट का कम से कम इस्तेमाल करें इससे आपके दर्द में आराम मिलेगा।
एसिडिटी की समस्या और सीने में जलन
प्रेगनेंसी के दौरान सीने में जलन होना और एसिडिटी होना आम बात है। सभी महिलाओं को इस तरह की
दिक्कत होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप हल्का खाना खाएं। तेल से बनी चीजों
को कम कर दें। ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करें।
Comments
Post a Comment