Posts

Showing posts with the label कैसे करें हरतालिका पूजा की तैयारी

जानिए क्यों मनाते हैं हरतालिका तीज और इसे मनाने का तरीका - Importance Of Hartalika Teej

Image
सुहागन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का महात्व काफी ज्यादा है। इस व्रत को पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शिव-गौरी की पूजा करती हैं। वहीं अगर हिन्दू पंचांग की मानें तो यह व्रत हर साल भादो माह की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। महिलाएं सज-संवर कर इस दिन को काफी उल्लास के साथ मनाती हैं। कहते हैं अगर औरतें सच्चे मन से भगवान शिव और गौरी की पूजा करती हैं तो उनके पति की उम्र लंबी होती है। वहीं अगर कुवांरी लड़कियां भी इस व्रत को विधि-विधान से करती हैं तो उन्हें भी भगवान शिव जैसे अच्छे पति की प्राप्ति होती है। क्यों मनाते हैं हरतालिका तीज बहुत बार ऐसा होता है कि हम किसी चीज के बारे में जाने बिना ही उसे मनाने लगते हैं। जब की ऐसा नहीं करना चाहिए। किसी भी त्यौहार को मनाने से पहले आप उसके बारे में अच्छे से जाने। हम आपको बता रहे हैं कि हरतालिका तीज क्यों मनाई जाती है।   ऐसा कहा जाता है कि माता पार्वती शिव जी को अपने पति के रूप में देखना चाहती थी। शिव जी को पाने के लिए पार्वती माता ने कठिन तपस्या की। लेक...