Posts

Showing posts with the label Karwa Chauth Makeup Tips

जानिए कैसे बना सकती हैं आप करवा चौथ को और भी ज्यादा स्पेशल - How To Make Karwa Chauth Special

Image
17 अक्टूबर 2019 को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा। ये दिन सभी सुहागन औरतों के लिए बेहद ही खास होता है। कहते हैं कि इस व्रत को पति-पत्नी एक दूसरे की लंबी आयु के लिए करते हैं। ये व्रत प्यार का भी प्रतीक है जो बताता है कि आप एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। लेकिन अगर आप भी करवा चौथ पर सिर्फ व्रत ही रख रही हैं और अपने पति के लिए कुछ स्पेशल नहीं कर रही हैं। तो ये गलत है , क्योंकि प्यार बढ़ाने के लिए सिर्फ व्रत करना ही काफी नहीं है बल्कि एक दूसरे को खुश भी रखना है। जब आप एक दूसरे से खुश रहेंगे तो ही आप एक दूसरे से और भी ज्यादा प्यार कर सकेंगे। हम आपको बता रहे हैं कि इस करवा चौथ को आप अपने पति के लिए कैसे स्पेशल बना सकती हैं। यकिन मानिये इसकी यादें वो कभी भुला नहीं पाएंगे।  क्यों मनाते हैं करवा चौथ करवा चौथ के बारे में आगे जानने से पहले हमारा ये जानना बेहद जरूरी है कि आखिर हम करवा चौथ क्यों मनाते हैं और इसके पीछे का कारण क्या है। तो आपको बता दें कि इस व्रत को कार्तिक माह की चतुर्थी को रखा जाता है इसीलिए इसका नाम करवा चौथ पड़ा है। ऐसा बताया जाता है कि इस वत्र को करके ही...