फेस और आई मेकअप के लिए ट्राई करें ये प्रोडक्ट्स - Face And Eye Makeup
त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अधिकतर महिलाएं मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। ये आपकी त्वचा के पिंपल, डार्क सर्कल, फाइन लाइन्स आदि को छिपाने का काम करते हैं। मेकअप आपको कॉन्फिडेंट दिखाने का काम क रता है। अगर आपको भी मेकअप करने का शौक है और आपको नहीं पता कि आपको कौन-कौन से मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। तो हम आपको बता रहे हैं कि कुछ मेकअप प्रोडक्ट्स के बारे में जिनका इस्तेमाल करके आप भी पा सकती हैं चमकदार त्वचा। प्राइमर मेकअप लगाने से पहले प्राइमर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे मेकअप लंबे समय तक चलता है। आप भी मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को फेस प्राइमर लगाना बिलकुल भी न भूलें। ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाने से भी रोकता है। कंसीलर कंसीलर का इस्तेमाल चेहरे पर पड़े डार्क सर्कल , पिंपल, फाइन लाइन्स आदि को छिपाने के लिए किया जाता है। फेस प्राइमर लगाने के बाद आप अपने चेहरे पर कंसीलर लगाएं। आपको 2 तरह के कंसीलर मिलेंगे लिक्विड, स्टिक। ये आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का कंसीलर खरीदना और लगाना पसंद करती हैं। फाउंडेशन कंसीलर के बाद बारी आती है फ...