चेहरे पर चाहिये इंस्टेंट ग्लो तो तुरंत लगाइये ये होम मेड फ्रूट फेस पैक- Homemade Fruit Face Pack In Hindi
चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए सिर्फ फ्रुट्स खाना ही काफी नहीं है। जी हां, अगर आप चाहती हैं कि आपका भी चेहरा बेदाग- निखरा हुआ नजर आए तो आपको फ्रुट्स खाने के साथ-साथ उनका मास्क भी अपने फेस पर लगाना होगा। दरअसल फ्रूट मास्क आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है और इससे स्किन के सारे दाग-धब्बे भी गायब होने लगते हैं। लेकिन अगर आपको नहीं पता फ्रूट फेस पैक बनाने का तरीका तो आप हमारा ये आर्टिकल पढ़िये। क्योंकि हम आपको बताएंगे Homemade Fruit Face Pack in Hindi के बारे में जिनको लगाने के बाद आप बेहद ही खूबसूरत नजर आने वाली हैं। इन फेस पैक को इस्तेमाल करने के बाद आपको अपनी त्वचा पर फेशियल कराने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं इन फेस पैक को बनाने का तरीका पपीते का फेस पैक - Papaya Face Pack पपीता त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। तो अगर आप त्वचा पर निखार पाना चाहती हैं तो आप इसे खाने के साथ-साथ इसका पैक भी अपनी त्वचा पर जरूर लगाएं। इसके लिए आप पपीता की स्लाइस लेकर उसे मैश कर लें। अब इसमें एक चम्मच कच्चा दूध और एक चम्मच शहद डालकर अच्छा सा पेस...