पेट दर्द से जुड़ी समस्याओं के लिए दवाई नहीं अपनाइये ये घरेलू उपाय - Home Remedies For Stomach
अक्सर हम छोटी-छोटी बीमारी के लिए सीधा डॉक्टर के पास पहुंच जाते हैं। जहां आपके रुपये और आपका वक्त दोनों ही खराब हो रहा है। अगर आप अपने कीचन में थोड़ा सा ध्यान दें तो आपको अपनी अधिकतर बीमारियों का इलाज वहीं मिल जाएगा और आपके रुपये भी बच जाएंगे। हम आज आपको बता रहे हैं कि पेट दर्द की अनेक समस्याओं से कैसे निजात पाया जा सकता है वो भी सिर्फ कुछ ही वक्त में। बता दें कि आयुर्वेदिक औषधी की सबसे खास बात तो ये है कि इसका साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसके साथ ही ये आपकी बीमारी का जड़ से इलाज करता है जिससे आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं। हरड़ हरड़ का इस्तेमाल भी जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। ये एक तरह का फल होता है जो सूखने के बाद काले रंग में बदल जाता है। अगर आप पेट की समस्याओं के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे तो आपको पेट की बीमारियां कभी नहीं घेरेंगी। इसके सेवन से कब्ज, पेट दर्द, एठन आदि की समस्या तुरंत ही खत्म हो जाती है। आप इसको घिसकर इसमें नमक मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। या फिर आप इसका पाउडर बनाकर रख लें और रोज रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी के साथ एक चम्म...