Posts

Showing posts with the label Home Remedies For Malaria

मानसून में दस्तक देती हैं 5 बीमारियां, ऐसे रखें अपना ख्याल - Monsoon Disease and prevention

Image
मॉनसून जितना ही खूबसूरत होता है उतना ही अपने साथ बीमारियां लेकर भी आता है। इस मौसम में आपको अपनी देखभाल ज्यादा करनी चाहिए। साथ ही मानसून में सबसे ज्यादा इंफेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए बारिश के मौसम में आप बाहर की चीजों को खाने से बचें ।  हम आपको बता रहे हैं बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में जिससे कि आप पहले से ही सतर्क रहें। जानिए बारिश के मौसम में कौन सी बीमारी आपको घेर सकती है- चिकनगुनिया चिकनगुनिया नाम की बीमारी मच्छर के काटने से होती है। ये मच्छर बारिश के मौसम में ही पाए जाते हैं। चिकनगुनिया जैसी बीमारी में बुखार, जोड़ों में दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्याएं होती हैं। इस बीमारी से बचने के लिए आप अपनी आस-पास की जगहों को साफ रखें और शरीर के भी साफ-सफाई का ख्याल रखें। दरअसल ये मच्छर गंदे पानी में पाए जाते हैं जोकि सुबह के वक्त काटते हैं।  तो अगर आप साफ- सफाई रखते हैं तो आपको इस बीमारी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मलेरिया मानसून शुरू होते ही जो बीमारी सबसे ज्यादा फैलती है वो है मलेरिया। मलेरिया ऐसी बीमारी है जो बरसात के मौसम में ही दस्त...