Posts

Showing posts with the label Hair Benefits of Pomegranate

शरीर में हो रही है हीमोग्लोबिन की कमी तो ये फल और सब्जियां आ सकती हैं आपके काम - How To Increase Hemoglobin

Image
शरीर में सभी चीजों की मात्रा सही रहती है तो ही आपका शरीर सही तरीके से काम कर पाता है। अगर एक भी चीज इधर की उधर हुई तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए कहते हैं कि हर 6 महीने में आपको अपना बॉडी चेकअप जरूर करा लेना चाहिए। इससे आपको पता चलता है कि आपके शरीर में किसी तरह की दिक्कत तो नहीं जिसपर आपको ध्यान देने की जरूरत है। वहीं अगर बात करें शरीर में हीमोग्लोबिन की तो ये आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। बता दें कि महिलाओं में 12.0 से 15.5 ग्राम  हीमोग्लोबिन जरूरी होता है और पुरुषों में 13.5 से 17.5 ग्राम हीमोग्लोबिन का होना जरूरी है। लेकिन अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो गई है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपना हीमोग्लोबिन बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको दवाईयां लेने की जरूरत नहीं है। लेकिन हां, किसी भी तरह की चीजों को फॉलो करने से पहले आप इस बारे में एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लें। जानिए हीमोग्लोबिन बढ़ाने के कुछ बेहतरीन तरीके अनार अनार से होने वाले फायदे के बारे में तो आपको पता ही होगा...