जानिये बायो ऑयल का इस्तेमाल आप कब और कैसे कर सकते हैं - Uses And Side Effects Of Bio Oil In Hindi
बायो ऑयल को लेकर अधिकतर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि कैसे उसका इस्तेमाल करना चाहिए, क्या वो सिर्फ स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए ही है आदि। ऐसे बहुत सारे सवाल है बायो ऑयल को लेकर। इन सभी सवालों के जवाब और बायो ऑयल से जुड़ी और भी जरूरी जानकारि यां हम आपको देने जा रहे हैं। न सिर्फ फायदे बल्कि हम आपको इनसे होने वाले नुकसान के बारे में भी बतांएगे जिससे कि आपको आसानी से पता चल सके कि आपके लिए बायो ऑयल का इस्तेमाल करना सही रहेगा या नहीं। तो चलिए बिना देरी किये जानते हैं Uses And Side Effects Of Bio Oil के बारे में जोकि आपके लिए जानना काफी जरूरी है। खासकर के तब जब आप एक गर्भवती महिला हैं। क्या है बायो ऑयल बायो ऑयल को अधिकतर लोग सिर्फ स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए ही जानते हैं। हालांकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है दरअसल बायो ऑयल आपके स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के साथ-साथ चेहरे पर चमक और किसी भी तरह के निशान को मिटाने का काम करता है। आप इसे कई तरीकों से अपने चेहरे के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरे की चमक से लेकर दाग-धब्बों तक को मिटाने के लिए बायो ऑयल काम आता है। आपको बता दें कि ...