दीपिका पादुकोण के शानदार हेयर स्टाइल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। - Deepika Padukone Hair Styles
दीपिका पादुकोण आज फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है इनके लाखों फैन हिन्दुस्तान से लेकर विदेशों तक में मौजूद हैं। दीपिका को जहां एक बेहतरी एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाता है वहीं इन्हे एक बेहद फैशनेबल हीरोइन के तौर पर भी पहचाना जाता है। खास कर इनकी हेयर स्टाइल की तौर लगभग सभी लड़कियां दीवानी हैं। आज हम बात करेंगे दीपिका पादुकोण के खूबसूरत बालों की और उनकी फेमस हेयर स्टाइल्स की जिन्हे आप भी अपना सकतीं हैं किसी पार्टी, फंक्शन या अपनों के साथ गेट-टू-गेदर करते समय। क्लासिक शीन्यॉन बन हेयर स्टाइल अपनी खुबसूरत हेयर स्टाइल के लिए आप दिपिका की ये स्टाइलिश क्लासिक शीनयॉन बन को ट्राइ कर सकती हैं। ये हेयर स्टाइल आपकी साड़ी के साथ खूब जचेगी। वहीं इस शीनयॉन बन के साथ आप कोई गोल्जन हेयर एक्सेसरीज का भी इस्तेमाल कर सकतीं हैं जो आपके हेयर स्टाइल मे चार चांद लगा देगा। ऐसे हेयर स्टाइल खास कर फैमली फंक्शन या शादी में बेहद खूबसूरत लगेंगे। सामने से गूंथी हुई चोटी का हेयर स्टाइल अगर आपके बाल लंबे हैं और आप शॉपिंग या फ्रेंड्स के साथ आउटिंग का प्लान बना रहीं हैं तो द...