इन 5 तरीकों से हटाएं चेहरे के तिल और मस्से - Home Remedies To Remove Moles
चेहरे पर तिल और मस्से का होना खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है। लेकिन अगर यहीं मस्सा और तिल एक से ज्यादा होने लगे लगते हैं तो ये खराब नजर आते हैं। लेकिन सवाल ये होता है कि आखिर इन तिल और मस्सों से निजात कैसे पाया जाए। अगर आप भी अपने इन सवालों का जवाब ढूंढ रही हैं तो आपको इसका जवाब मिलेगा यहां। क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कुछ Home Remedies To Remove Moles । अगर आप इन नुस्खों को अपनाती हैं तो जल्द ही आप तिल और मस्से से निजात पा सकेंगी। तिल और मस्से क्यों होते हैं? हम सभी के दिमाग में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर हमारे शरीर पर तिल या मस्से क्यों होते हैं। तो आपको बता दें कि जब त्वचा की कोशिकाएं फैलने के बजाए एक जगह इकट्ठा हो जाती हैं तो उस जगह पर तिल बन जाता है । हमारे शरीर में मेलनोसाइट्स के इकट्ठा होने पर त्वचा पर तिल व मस्से दिखाई देने लगते हैं। मेलनोसाइट्स ऐसी कोशिकाएं होती हैं जो मेलनिन का पिग्मेंट बनाती हैं। तिल और मस्सा हटाने के कुछ घरेलू नुस्खे लहसुन तिल और मस्सा हटाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस लहसुन की एक...