आपकी ये गलतियां ही बना रही हैं आपके बालों को डैमेज और फ्रिजी - Things That Damage Your Hair
हम सब ही अपनी सेहत और सौंदर्य का अच्छी तरह से ख्याल रखते हैं। लेकिन जान-अनजाने हम ऐसी बहुत सारी गलतियां कर रहे हैं जिनपर हमारी नजर भी नहीं पड़ रही है। दरअसल हम यहां बात कर रहे हैं बालों के बारे में। सुंदर चनकदार बाल पाने के लिए हम न जाने क्या-क्या करते हैं। लेकिन रोज आप बालों से जुड़ी ऐसी बहुत सी गलतियां कर बैठती हैं जिससे आपके बाल बेहतर होने की वजह और भी ज्यादा खराब हो रहे हैं। अगर आप अपनी इन गलतियों से अभी तक अनजान हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि बालों की केयर करते वक्त आपको क्या नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो आपके बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं- गीले बालों में कंघी अगर आपकी भी गीले बालों में कंघी करने की आदत है तो आप उसे आज से ही छोड़ दीजिये। क्योंकि ये आपके बालों को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। दरअसल जब बाल गीले होते हैं तो उनकी जड़ें कमजोर होती हैं और ऐसे में अगर आप उन में कंघी करती हैं तो वो ज्यादा टूटने लगते हैं। साथ ही बालों का मॉइस्चर भी हटने लगता है जिससे बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। वहीं अगर गीले बालों म...