जानिए क्या होती है कपिंग थेरेपी और क्या होता है इसका फायदा - cupping therapy and its benefits
सभी की चाहत होती है कि वो भी बेहद ही खूबसूरत नजर आए। इसके लिए हम अलग-अलग तरह का फेशियल और क्लीन अप जैसी सर्विसेज भी लेते हैं। लेकिन इसका निखार सिर्फ कुछ ही दिनों तक त्वचा पर रहता है और कुछ समय बाद फिर से चेहरा डल लगने लगता है। अगर फेशियल कराने के कुछ वक्त बाद ही आप भी अपनी त्वचा पर ऐसी चीजें नोटिस करती हैं तो फिर आपको कपिंग थेरेपी लेने की जरूरत है। क्योंकि कपिंग थेरेपी एंटी एजिंग और बॉडी डिटाक्सिफिकेशन के काम आता है। इससे आपकी त्वचा पर चमक भी आती है। जानिए क्या होती है कपिंग थेरेपी cupping therapy and its benefits और इसको कराने का क्या प्रोसेस होता है। क्या होता है कपिंग थेरेपी कपिंग थेरेपी में सिलिकॉन, प्लास्टिक और कांच के कप का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कप के नीचे वैक्यूम बनाकर इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लगाया जाता है। कपिंग थेरेपी करने की प्रक्रिया कपिंग थेरेपी करने के लिए कप को स्किन के खास बिंदुओं पर रखा जाता है जोकि शरीर को वैक्यूम की तरह अंदर की तरफ खींचता है। कप को स्किन पर लगाने से पहले उसे कागज, एल्कोहल...