प्रेगनेंसी से बचने के कुछ बेहतरीन और असरदार उपाय - How To Avoid Pregnancy Pain
आज के समय में अनचाहे गर्भ से निजात पाने के लिए बहुत सारे तरीके मौजूद हैं। आप किसी भी एक तरीके को अपना कर प्रेगनेंसी को एवाइड कर सकती हैं। अगर आप भी अनचाही प्रेगनेंसी से बचना चाहती हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ तरीके। इन तरीकों को आप अपना सकती हैं और प्रेगनेंट होने से बच सकती हैं। कॉन्ट्रासेप्टिव पिल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल का इस्तेमाल करके भी आप गर्भधारण से बच सकती हैं। ये गर्भनिरोधक गोलियां आपको आसानी से मेडिकल स्टोर पर मिल जाएंगी। लेकिन इन गोलियों को लेने से पहले आप एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लें। दरअसल गर्भनिरोधक गोलियों के नुकसान भी बहुत सारे हैं। तो पहले आप इसके बारे में अच्छे से सलाह ले लें और फिर ही इस दवा का सेवन करें। कंडोम सेफ सेक्स के लिए कंडोम सबसे बेहतर ऑप्शन है। ये अन्य गर्भनिरोधक के मुकाबले में सबसे ज्यादा प्रचलित है। अधिकतर लोग सेफ सेक्स के लिए सिर्फ कंडोम का ही इस्तेमाल करते हैं। महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए ही अलग-अलग कंडोम आता है। ये आप पर निर्भर करता है कि आप कौन सा कंडोम का इस्तेमाल करना चाहती हैं। सर्विकल कैप प्रेगनेंसी से बचने के लिए सर्...