पहनिए इन डिजाइन की वरमाला और बनाइये अपनी शादी का हर लम्हा खास (Designer Vermala in Hindi) भारतीय संस्कृति में शादी की हर एक रस्मों का अलग-अलग महत्व होता है। हर रस्में बहुत खास होती हैं फिर बात चाहे हल्दी, मेहंदी, वरमाला या फिर सात फेरों की क्यों न हो। इन सभी रस्मों को पार करने के बाद ही आप की शादी संपन्न होती है। लेकिन अधिकतर लोग इन रस्मों के पीछे के महत्व को जाने बिना ही उसे निभा लेते हैं जोकि नहीं करना चाहिए। हमें पता होना चाहिए कि जो हम कर रहे हैं उसके पीछे की असली वजह क्या है। आज हम आपको बताएंगे वरमाला की रस्म के पीछे का महत्व और साथ ही जानेंगे वरमाला के नए-नए डिजाइनों (vermala designs) के बारे में। तो चलिए जानते हैं designer vermala in hindi के बारे में। वरमाला को जयमाला भी कहा जाता है। इस रस्म के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण बताए जाते हैं। जैसे कि- - वरमाला की एक वजह उसके सुंदर और सुगंधित फूल भी है जोकि शुभ और उत्सव का प्रतीक माना जाता है। वरमाला पहनाने का मतलब है कि वर-वधु के जीवन में हमेशा खुशियां और संतुलन बना रहे। साथ ही इनका जीवन फूलों की...