Posts

Showing posts with the label सिंगल मदर के लिए पेरेंटिंग टिप्स

बच्चों की परवरिश करते वक्त ध्यान में रखें ये 5 बातें - Good Parenting Skills

Image
मां-बाप बनने के बाद हर किसी की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। हर मां-बाप अपने बच्चों से प्यार तो करता है लेकिन क्या आप सही तरीके से अपने बच्चे की परवरिश कर पा रहे हैं। दरअसल आपका बच्चा आगे चलकर कैसा बनेगा ये पूरी तरह से आपकी परवरिश पर निर्भर करता है। कहते हैं कि बच्चों की शिक्षा की शुरुआत सबसे पहले घर से ही होती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने बच्चों पर ध्यान दें। अगर आप पहली बार मां-बाप बन रहे हैं तो आप भी अपने बच्चों की परवरिश करते वक्त इन नीचे बताइ गईं बातों का ध्यान जरूर रखें। नीचे बताई गईं बातें आपको बेहतर पेरेंट्स बनने में मदद करेगा। खुद में बदलाव करें अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा भी सही दिशा पर जाए और अच्छी आदतें अपनाएं। तो उसके लिए आपको सबसे पहले खुद को बदलना होगा। क्योंकि बच्चा वहीं करेगा जो वो आपको करते हुए देखेगा। इसलिए आप अपनी आदतें बदलें जैसे रात में देर तक टीवी देखना, चीजों को सही से न रखना, तेज आवाज में बात करना आदि। जब आप इन सभी आदतों को बदल लेंगे तो आपका बच्चा भी वहीं करेगा जो-जो आप करेंगे। ऐसे उनमें भी अच्छी आदतें आने लगेंगी। चिलाना और मारना बंद कर...