अपनाइए ये 6 आसान टिप्स और बोलिए बिना रूके फर्राटेदार इंग्लिश - How To Improve English In Hindi
आज के टाइम में आपको अधिकतर लोग फर्राटेदार इंग्लिश बोलते हुए नजर आएंगे। स्कूल हो ऑफिस हो या फिर इंटरव्यू हर जगह अब इंग्लिश को ज्यादा महात्व दिया जाता है। ऐसे में उन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिनको इंग्लिश बोलना नहीं आता है या फिर उन्हें इंग्लिश बोलने में दिक्कतें आती हैं। अगर ऐसे में आपको अपनी बात लोगों को इंग्लिश में समझाने में दिक्कतें आ रही हैं तो आपको सब कुछ छोड़कर पहले अपनी इंग्लिश सुधारने की जरूरत है। क्योंकि इंग्लिश ही एक ऐसी भाषा है जिसको हर जगह कम्यूनिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि अपनी इंग्लिश को कैसे सुधारें तो आप हमारी ये स्टोरी पढ़िए। क्योंकि हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप बेहतर इंग्लिश बोल सकते हैं वो भी बिना किसी झिझक के। तो चलिए शुरू करते हैं इंग्लिश क्लासेज- 1- वोकैब करें मजबूत - How to Improve Your Vocabulary आपकी इंग्लिश तभी बेहतर हो सकती है जब आपको सही अंग्रेजी शब्दों के बारे में पता हो। इसके लिए जरूरी है कि आप रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले शब्दों को अंग्रेजी में बोलने की कोशिश करें। इससे आप...