तेजी से लंबे और घने होंगे बाल जब आप अपनी डाइट में ऐड करेंगी ये फूड्स - Food For Hair Growth In Hindi
अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए बालों में हेयर पैक लगाते हैं और बालों में ऑयलिंग करते हैं। लेकिन हम वो नहीं करते जोकि बालों की ग्रोथ के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है जिसके बिना आपके बालों की ग्रोथ बढ़ना मुश्किल है। हम यहां बात कर रहें हैं उन चीजों के बारे में जिनको खाने से आपके बाल दोगुना तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएंगे। दरअसल बालों की ग्रोथ तभी अच्छी होती है जब आप हेल्दी और सही डाइट Dry Hair Care Tips in Hindi लेंगी। लेकिन अगर आपको नहीं पता कि बालों को लंबा करने में कौन-कौन से फूड आपकी मदद कर सकते हैं तो टेंशन की कोई बात नहीं। क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन फूड्स के बारे में जिनको खाकर आपके बाल दोगुना तेजी से बढ़ने शुरू हो जाएंगे। अखरोट- Walnut अगर आप अपने बालों को तेजी से बढ़ता देखना चाहती हैं। तो आपको रोजाना अखरोट खाना बिलकुल भी नहीं भूलना चाहिए। क्योंकि अखरोट बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल अखरोट में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड्स , एंटीऑक्सीडेंट्स , पोटैशियम और ओमेगा-6 मौजूद होता है कि जोकि ब...