आप भी ऐसे सेलिब्रेट करिये गणेश चतुर्थी, बरसे बप्पा का प्यार -How To Celebrate Ganesh Chaturthi
2 सितंबर 2019 को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाएगा। भगवान श्री गणेश के भक्तों के लिए गणेश चतुर्थी काफी खास होती है। 10 दिनों तक श्री गणेश की पूजा करने के बाद उन्हें नदी में विसर्जित कर दिया जाता है। गणेश चतुर्थी का जश्न सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में होता है। ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत किया जाता है। भगवान शिव और पार्वती के पुत्र गणेश को सभी भगवान को प्रथम स्थान दिया गया है। सभी देवताओं में सबसे पहले श्री गणेश की ही पूजा की जाती है। जानिए गणेश चतुर्थी का त्यौहार क्यों मनाया जाता है और कैसे मनाएं गणेश चतुर्थी का त्यौहार क्यों मनाते हैं गणेश चतूर्थी का त्यौहार गणेश भगवान का जन्म भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन हुआ था। इसीलिए हर साल इसी दिन गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाता है। बता दें कि गणेश जी के 108 नामों से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भगवान गणेश की पूजा करते हैं उनके घर में रिद्धि- सिद्धि का भंडार भर जाता है। कैसे मनाएं गणेश चतुर्थी का त्यौहार सभी जगह पर गणेश चतुर्थी मनाने का तरीका अलग-अलग होता है। लेकिन अगर आप पहली बार गणेश चतुर्थी...