Posts

Showing posts with the label Dussehra Messages

क्या आपको पता है क्यों और कैसे मनाते हैं दशहरा - Dussehra Wishes And Quotes

Image
8 अक्टूबर 2019 को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। बुराई पर जीत की खुशी के रूप में मनाया जाने वाला ये पर्व विजय दशमी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं अगर पंचाग की मानें तो अश्विन माह के दसवें दिन शुक्ल पक्ष में दशहरा मनाया जाता है। बता दें कि दशहरा नाम की उत्पत्ति दश-हर के नाम से हुई है। इस शब्द का अर्थ है बुराइयों से आजादी पाना। इस दिन लोग एक दूसरे को गले लगकर दशहरा की बधाईयां देते हैं और खुशी मनाते हैं। हम आज आपको बता रहे हैं दशहरा से जुड़ी कुछ जानकारी के बारे में जिनका जानना आपके लिए काफी जरूरी है। क्यों मनाते हैं दशहरा का पर्व दशहरा पर्व हिन्दु का एक प्रमुख त्यौहार है जिसको काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन रावण का पुतला बनाकर उसका वध किया जाता है और बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। हर पर्व के पीछे-पीछे कोई न कोई कहानी जरूर छिपी होती है। ठीक ऐसे ही दशहरा के पीछे भी कहानी है। बता दें कि भगवान राम ने रावण का वध किया था। दरअसल रावण ने सीता को कैद किया था। सीता को रावण की कैद से बचाने के लिए राम ने रावण का वधक किया था। वहीं मां दुर्गा ने 9 रात और दस दिन क...