इन तरीकों को अपनाइए और हमेशा के लिए डेंड्रफ की समस्या से निजात पाइए - Dandruff Treatment in Hindi
सर्दी का मौसम वैसे तो सभी को पसंद होता है लेकिन सर्दी के मौसम में होने वाली दिक्कतें किसी को भी पसंद नहीं होती। सबसे बड़ी दिक्कत होती है डैंड्रफ की जिसकी वजह से हमें बार-बार सिर धोना पड़ता है। न सिर्फ सर्दी बल्कि अधिकतर लोगों को डैंड्रफ की समस्या गर्मियों में भी होती है। डैंड्रफ हटाने के लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी हमें डैंड्रफ से निजात नहीं मिलता। आपकी इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए हम लाए हैं dandruff treatment in hindi जिसको अपनाकर आपके बालों में जरा भी डैंड्रफ नहीं मिलेगा। तो चलिए जानते हैं डैंड्रफ हटाने के नुस्खों के बारे में- दही और नींबू बालों से रूसी हटाने के लिए दही और नींबू भी काफी अच्छा ऑप्शन हैं। ये जल्द से जल्द आपके बालों में से डैंड्रफ हटाने का काम करेगा साथ ही आपके बाल सॉफ्ट भी होंगे। इसके लिए आप अपने बालों के हिसाब से दही लेकर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। अब इसे अपने बालों पर लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें फिर माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धो लें। आप ऐसा हफ्ते में एक से दो बार कर सकते हैं। ...