कैसे मनाएं टीचर्स डे को स्पेशल और यादगार - How To Celebrate World Teachers Day
5 सितंबर को हर साल टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। सभी को अपनी स्कूल और कॉलेज लाइफ में ऐसे बहुत से टीचर्स मिलते हैं जो हमें हमेशा याद रहते हैं। अच्छे, बुरे, फनी आदि हर तरह के टीचर्स से हमारा सामना होता है। लेकिन एक ऐसा टीचर जरूर होता है जिसकी बातें आपकी लाइफ बदल देती हैं। जो हर बार आपको प्रोत्साहित करता है आगे बढ़ने के लिए। आज आप जो कुछ भी हैं वो कहीं न कहीं आपके टीचर के वजह से ही पॉसिबल हुआ है। हमें पढ़ाना, हमारी कॉपियां चेक करना, हमारी गलतियों पर हमें डांटना, हमारे लिए टेस्ट पेपर तैयार करना आदि। ये सारे ही काम हमारे टीचर्स को करना पड़ता था। तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम भी उनके लिए टीचर्स डे को सेलिब्रेट करें और उन्हें बताएं कि वो वर्ल्ड के बेस्ट टीचर हैं। कैसे बनाएं टीचर्स डे को स्पेशल स्पीच एक स्पीच काफी होती है किसी के बारे में अच्छा या बुरा बताने के लिए। तो आप भी इस टीचर्स डे एक स्पीच अपने फेवरेट टीचर पर तैयार कीजिये और उन्हें पढ़कर सुनाइये। आप इसमें उनकी अच्छी खूबियों को लिख सकते हैं। आपके द्वारा सुनाई गई ये स्पीच उन्हें बेहद पसंद आने वाली है। ...