जानिए शरीर के बाल हटाने के लिए एपिलेटरे बेहतर ऑप्शन है या नहीं? - Uses of Epilator in Hindi
त्वचा पर होने बाल किसी को भी अच्छे नहीं लगते हैं हर कोई इससे निजात पाना चाहता है। इससे छुटकारा पाने के लिए सभी महिलाएं पार्लर में अपना कीमती वक्त और रुपये दोनों ही बर्बाद करती हैं। लेकिन आज हम आपको आपकी इस प्रॉब्लम का एक ऐसा सटीक समाधान बताने जा रहे हैं जिसको अपनाने के बाद आपको अपनी त्वचा से बाल हटाने के लिए बार-बार पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि आप बड़ी आसानी से घर बैठे ही अपने बालों को हटा सकेंगी। दरअसल हम बात करने जा रहे हैं Epilation के बारे में। अब आप सोच रही होंगी कि ये एपिलेशन क्या है , क्या इससे सच में बाल पूरी तरह से निकल पाते हैं आदि। तो आपके इन सारे सवालों का जवाब हम आपको अपने इस आर्टिकल में देने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं बालों को हटाने के लिए एपिलेशन असरदार तरीका है या नहीं। Epilation क्या है? एपिलेटर एक शेवर की तरह होता है जिसमें कोलिड स्प्रिंग यानी की छोटे-छोटे वायर होते हैं। जब आप इसको अपनी बॉडी पर चलाते हो तो ये रोटेट होता है और ट्वीजर के बीच में बाल आता है और जड़ से निकलता है। इसमें आपको रोटेशन स्पीड और स्ट्रेंथ की अलग-अलग सुविधा भी मिलती ह...