Posts

Showing posts with the label बुजुर्गों का साथ

अगर आपके घर में हैं ग्रैंड पेरेंट्स तो आपका बच्चा भी काफी लकी है, जानिए क्यों - Importance Of Grand Parents

Image
कहते हैं बच्चों को सबसे ज्यादा प्यार उनके दादा-दादी ही करते हैं। न सिर्फ दादा-दादी बल्कि नाना-नानी का भी प्यार अनोखा होता है। इस रिश्ते में अलग तरह का प्यार होता है जहां शिकायतें नहीं होतीं सिर्फ प्यार ही प्यार होता है। हम लाख शैतानियां क्यों न कर लें एक हमारे ग्रैंड पेरेंट्स ही होते हैं जो हमें कभी नहीं डाटते। मम्मी- पापा की डाट से बचाने से लेकर पॉकेट मनी देने तक हमारे ग्रैंड पेरेंट्स का हाथ होता है। आज के समय में बच्चे अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त मोबाइल और टीवी देखने में बिता देते हैं। उन्हें शायद ग्रैंड पेरेंट्स के साथ वक्त बिताने का मतलब ही नहीं पता। ऐसे में जरूरी है कि मां-बाप होने के नाते आप अपने बच्चों को समझाएं कि उनकी जिंदगी में बड़े-बुजुर्ग का होना क्यों जरूरी है। उन्हें उनके दादा-दादी, नाना-नानी की इज्जत करना सिखाएं। वो हैं तो ही उनकी दुनिया खुशहाल है क्योंकि वो कभी अपने बच्चों का बुरा नहीं चाहते। उन्हें याद दिलाएं कि जब आप घर के कामों में व्यस्त थी और पापा ऑफिस में थे तो उनके दादा-दादी ही थे जो उनका ख्याल रखते थे। वहीं थे जो उनके रोने से पहले उनके हाथों में चॉकलेट थमा...