शादी के लम्हों को बनाना है यादगार तो यहां करिए अपनी शादी - Best Places For Destination Weddings in Hindi
आज कल डेस्टिनेशन वेडिंग करने का ट्रेंड है। सभी अपनी शादी के दिन को यादगार बनाने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के लिए बल्कि शादी में आने वाले मेहमानों के लिए यादगार होता है।ऐसे में अगर आप भी अपनी शादी के दिन को खास बनाने की सोच रहे हैं तो हम आपको best places for destination weddings के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी अपनी शादी को यादगार बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कुछ खूबसूरत और रोमेंटिक जगहों के बारे में- राजस्थान- rajasthan अगर आप भी अपने शादी के दिन को खूबसूरत और यादगार बनाना चाहते हैं तो आप भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तरह अपनी शादी राजस्थान में करिए। यहां आपको हवेली से लेकर रॉयल प्लेस तक सब कुछ किराए पर मिल जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के उदयपुर में कई वेडिंग वेन्यूज हैं जहां आप अपनी शादी प्लान कर सकते हैं। साथ ही आपके पास जोधपुर भी एक अच्छा ऑप्शन है। केरल- kerela अगर आप बीच वेडिंग प्लान कर रहे हैं तो सिर्फ गोवा ही नहीं बल्कि केरल भी आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है...