हाई हील्स पहनना आप पर पड़ सकता है भारी, इन बीमारियों की हो रही हैं आप शिकार - Side Effects Of High Heels
अधिकतर लड़कियों को हाई हील्स पहनना बेहद पसंद होता है। फिर चाहें ऑफिस की पार्टी हो या फिर घंर का कोई फंक्शन हर माहौल में हाई हील्स आपकी बेस्ट फ्रेंड होती है। वहीं जिन लड़कियों की हाईट कम होती है वो रोजाना हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं जिससे कि उनकी हाईट ज्यादा छोटी न लगे। लेकिन क्या आपको पता है कि जिस हाई हील्स को आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए पहनती हैं वहीं हाई हील्स आपके शरीर को कितना ज्यादा नुकसान पहुंचा रही है। जी हां, हाई हील्स आपके शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा रही है जिसका आपको जरा भी अंदाजा नहीं है। आज हम आपको बताने वाले हैं Side Effects Of Wearing High Heels के बारे में। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद शायद आप रोजाना हाई हील्स पहनने से पहले हजार बार सोचेंगी जानिए क्या कहती है रिसर्च हाई हील्स पहनने के नुकसान के बारे में जानने से पहले हम आपको बताएंगे कि हाई हील्स को लेकर रिसर्च क्या कहती है। बता दें कि दक्षिण कोरिया में हुई एक रिसर्च में पाया गया है कि जो महिलाएं हाई हील्स नहीं पहनती हैं उनकी मांसपेशियां और हड्डियां ज्यादा मजबूत होती है। ...