गोरी और बेदाग त्वचा पाना है तो इस्तेमाल करे ये फेस पैक - Benefits Of Face Pack
ऐसा कई बार होता है कि हमे अचानक किसी पार्टी में जाना पड़ता है। उस वक्त पार्लर नही जा सकते, ऐसे में कुछ ऐसे नेचुरल फेस मास्क है जिसका इस्तेमाल करके आप निखार पा सकते है। इन सभी मास्क में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मास्क है बेसन का फेस पैक। इस पैक के इस्तेमाल से प्रदूषण से होने वाली सभी परेशानियों से बचा जा सकता है। आइये जानते है चेहरे के लिए बेसन के फायदे । ऑयली स्किन के लिए बेसन में थोडा सा गुलाबजल मिलाए और फिर चेहरे पर लगाए। इसे एक घंटा चेहरे पर लगे रहने दे और फिर ठन्डे पानी से धो ले। ड्राई स्किन के लिए बेसन में थोडा सा शहद, थोड़ी सी मलाई और 1 चुटकी शहद मिलाए और फिर इस मास्क को चेहरे पर लगाए। 15 मिनट बाद ठन्डे पानी से धो ले, आपका चेहरा खिल उठेगा। डेड स्किन हटाने के लिए एक बाउल में बेसन के ४ चम्मच डाले। अब इसमें 1 चम्मच दही और जरा सी हल्दी डाले और मिक्स करे। अब इसे चेहरे पर लगाए और 15 मिनट ठन्डे पानी से धो ले। इससे टैनिंग और धूप से झुलसी स्किन ठीक हो जाएगी। मुहांसे हटाने के लिए बेसन में गुलाबजल और थोडा सा खीरे का रस मिलाए और फेस पैक बनाए। अब इस पैक को चेहर...