स्ट्रेच मार्क्स से बचने और इसे कम करने के उपाय - Home Remedies For Stretch Marks
स्ट्रेच मार्क्स वो निशान है जिससे हर महिला बचना चाहती है. स्ट्रेच मार्क्स की वजह से वो क्रॉप टॉप नही पहन पाती है. इस परेशानी से हर महिला को कभी न कभी जूझना पड़ता है. अगर आप भी उनमे से है तो आपको ये पोस्ट अंत तक पढनी चाहिए. आज इस पोस्ट में हम आपको स्ट्रेच मार्क्स कैसे हटाए और इससे बचने के कुछ उपायों के बारे में बताएंगे. चलिए शुरू करते लेकिन उपाय जानने से पहले इस समस्या के होने के कारणों का पता होना जरुरी है. कारण गर्भावस्था बढ़ता मोटापा उम्र का बढना बैक्टीरिया नाशक स्किन क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स कम करने के उपाय एलोवेरा के पौधे से एक पत्ता तोड़े और उसमे से जेल निकाल ले. अब उसमे विटामिन ए के ५ कैप्सूल और विटामिन ई के 10 कैप्सूल मिलाए. अब इस मिश्रण से हल्के हाथ से स्किन की मसाज करे. 15 मिनट बाद साफ़ पानी से धो ले. रात को सोने से पहले अरंडी के तेल को हल्का सा गरम करे और इससे स्ट्रेच मार्क्स पर हल्की मसाज करे, जल्दी ही निशान कम होते दिखेंगे. एसेंशियल आयल और बादाम ...