आपके बालों को काला और लंबा करने में मदद करेंगी ये 4 चीजें - Hair Care Tips
बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए जरूरी नहीं कि आपको बाजार के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पड़े। आप घर बैठे ही कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके भी अपने बालों को खूबसूरत, लंबा और काला बना सकती हैं वो भी बेहद ही कम दाम में। हम आपको बता रहे हैं उन चीजों के बारे में जिनको अपनाने के बाद आपकी बालों से जुड़ी सभी तरह की समस्याएं खत्म हो जाएंगी। करी का पत्ता अगर आप अपने सफेद बालों से और बालों की ग्रोथ को लेकर परेशान हैं तो आपको चाहिए करी का पत्ता । एक करी का पत्ता आपकी कई तरह की समस्याओं को खत्म कर सकता है । जैसे कि बालों की ग्रोथ, बालों को काला करना, घना बनाना आदि। इसके लिए आपको नारियल का तेल और 10-12 करी के पत्ते चाहिए। अब एक कढ़ाई में नारियल का तेल और करी पत्ता डालकर अच्छे से उबालिये और फिर गैस बंद कर दीजिये। अब तेल को ठंडा होने दीजिये और फिर उसे शीशी में भर लीजिये। जब भी आपको हेयर वॉश करना हो तो उससे करीब 1 घंटे पहले अपने बालों में ये तेल लगाइये और हल्की मालिश कीजिये। इससे आपके बाल भी काले हो जाएंगे और लंबे भी दोगुना तेजी से होने लगेंगे। आंवाला, री...