ऐसे रखेंगी खुद का ख्याल तो कभी नहीं होगी स्किन और बॉडी से जुड़ी प्रॉब्लम - Self Care Routine
ये एक अच्छी बात है कि आप अपनी बॉडी, माइंड और स्किन का ध्यान रखते हैं। हर चीज को केयर की जरूरत होती है फिर चाहे वो मशीन हो या बॉडी पार्ट्स। हम आपको बता रहे हैं सेल्फ केयर के बारे में। आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी देखरेख कर सकती हैं। सेल्फ केयर रूटीन की आदत आपको डालनी चाहिए। इससे आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। स्किन केयर रूटीन सेल्फ केयर रूटीन में हम सबसे पहले आपको बताएंगे स्किन केयर रूटीन के बारे में। त्वचा का ख्याल रखने के लिए अगर आप मॉर्निंग और नाइट में एक ही तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं तो आप गलत कर रही हैं। दरअसल दिन और रात में बहुत फर्क होता है। रात में हमारी त्वचा को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। रात के वक्त आपकी स्किन रिपेयर होती है। इसलिए आपको अपने मॉर्निंग और नाइट के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। नाइट स्किन क्रीम आपको बड़ी ही आसानी से मिल जाएगी। वहीं अगर आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो आप रात में सोने से पहले आई क्रीम का इस्तेमाल करना न भूलें। बालों की केयर स्किन की तरह ही हमें बालों की भी केयर करनी चाहिए। तभी आपके बाल सु...