पिंपल से लेकर गर्भावस्था तक हर दर्द का इलाज है कपूर - Benefits Of Camphor In Hindi

अक्सर ऐसा होता है कि हम छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंच जाते हैं या फिर उसको सही करने के
लिए कोई दवा ले लेते हैं। लेकिन हम वो काम नहीं करते जो हमें करना चाहिए। दरअसल हमारे किचन में ऐसी बहुत सी चीजें
मौजूद होती हैं जो आपकी कई सारी बीमारियों का काफी कम रुपये में इलाज कर सकती है। साथ ही आपकी लाइफ को
आसान भी बना सकती है। ऐसे ही बेहतरीन गुण पाए जाते हैं कपूर के अंदर। जी हां, पूजा में इस्तेमाल होने वाला कपूर शरीर
के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये शरीर की कई तरह की बीमारियों को खत्म करने के काम आता है। लेकिन अगर
आपको Benefits of Camphor in Hindi के बारे में नहीं पता है तो आप ये आर्टिकल पढ़कर जान सकते हैं 
कि आप कैसेकपूर को शरीर से जुड़ी बीमारियों का इलाज करने के काम में ले सकते हैं।

Benefits-of-Camphor-in-Hindi



कैसे बनता है कपूर

बाजार में कई तरह के कपूर उपलब्ध हैं जैसे कि कुछ ऐसे कपूर भी मिलते हैं जोकि पेड़ से निकाला जाता है। वहीं कुछ कपूर
ऐसे भी मिलते हैं जिनको रसायन से बनाया जाता है।


कपूर के फायदे


पिंपल्स और एक्ने


अगर आपके भी फेस पर काफी पिंपल और एक्ने हो रहे हैैं तो आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिंपल  (Pimple) को
मिटाने के लिए आपको चाहिए कपूर और टी ट्री ऑयल। अब दोनों को मिलाकर अपने पिंपल पर लगाकर करीब 20 मिनट
के लिए छोड़ दें और फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। आप चाहें तो कपूर और टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) को रात
भर के लिए भी अपने पिंपल पर लगाकर छोड़ सकते हैं। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।


फटी एड़ियों से राहत


अगर आप भी अपनी फटी एड़ियों से परेशान हैं तो आप कपूर की मदद से इनसे राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप दो तरह
से कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहला ये कि आप कपूर में थोड़ा सा सरसों का तेल (Mustard Oil)  मिलाकर अपने पैरों
पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। दूसरा ये कि आप एक हल्के गर्म पानी से भरी बाल्टी में कुछ कपूर की गोलियां डालकर
उसमें करीब 20 मिनट के लिए अपने पैर रखें और फिर निकाल लें। ऐसा करने पर आपके पैर कुछ ही दिनों में मुलायम हो
जाएंगे।


जूं मारने के लिए


अगर आपके भी बालों में जुआं पड़ गईं हैं तो आप कपूर की मदद से इनसे बड़ी ही आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। इसके
लिए आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर अपने बालों में जड़ सहित लगाएं और उसे करीब 45 मिनट के लिए छोड़ दें।
अब माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धो लें। आप ऐसा हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। पहली बार करने पर ही आपको फर्क
नजर आने लगेगा।


गर्भावस्था

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कपूर का तेल किसी वरदान से कम नहीं। दरअसल प्रेग्नेंसी में होने वाले दर्द से अगर निजात पाना चाहती
हैं तो आप अपने कमर पर कपूर के तेल की मालिश करिए। अब किसी कपड़े से इसे कवर कर लीजिए। आप देखेंगी कि कुछ ही
देर में आपका दर्द गायब हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree