जानिए क्या होती है कपिंग थेरेपी और क्या होता है इसका फायदा - cupping therapy and its benefits

सभी की चाहत होती है कि वो भी बेहद ही खूबसूरत नजर आए। इसके लिए हम अलग-अलग तरह का फेशियल
और क्लीन अप जैसी सर्विसेज भी लेते हैं। लेकिन इसका निखार सिर्फ कुछ ही दिनों तक त्वचा पर रहता है और
कुछ समय बाद फिर से चेहरा डल लगने लगता है। अगर फेशियल कराने के कुछ वक्त बाद ही आप भी अपनी
त्वचा पर ऐसी चीजें नोटिस करती हैं तो फिर आपको कपिंग थेरेपी लेने की जरूरत है। क्योंकि कपिंग थेरेपी एंटी
एजिंग और बॉडी डिटाक्सिफिकेशन के काम आता है।  इससे आपकी त्वचा पर चमक भी आती है। जानिए क्या
होती है कपिंग थेरेपी cupping therapy and its benefits और इसको कराने का क्या प्रोसेस होता है।
Benefits-Of-Cupping-Therapy



क्या होता है कपिंग थेरेपी
कपिंग थेरेपी में सिलिकॉन, प्लास्टिक और कांच के कप का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कप के नीचे वैक्यूम
बनाकर इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लगाया जाता है।

कपिंग थेरेपी करने की प्रक्रिया


कपिंग थेरेपी करने के लिए कप को स्किन के खास बिंदुओं पर रखा जाता है जोकि शरीर को वैक्यूम की तरह अंदर
की तरफ खींचता है। कप को स्किन पर लगाने से पहले उसे कागज, एल्कोहल या फिर जड़ी-बूटी की मदद से गर्म
किया जाता है। ये मसल्स पर प्रेशर नहीं डालता है। लेकिन इसको कराने के बाद आपकी बॉडी की पूरी थकान
गायब हो जाएगी।  बता दें कि इसको कराने के बाद शरीर पर लाल-लाल निशान बन जाते हैं। हालांकि कुछ ही
दिनों में ये लालिमा सही हो जाती है और इसका निशान भी पूरी तरह से गायब हो जाता है।


कपिंग थेरेपी से होने वाले फायदे


ब्लड सर्कुलेशन


कपिंग थेरेपी कराने से रक्त संचार काफी तेज हो जाता है जिससे त्वचा पर निखार आता है। इससे नसें मजबूत
होती हैं और शरीर की सारी थकान और दर्द भी दूर होता है। बता दें कि रिसर्च में भी पाया गया है कि कपिंग
थेरेपी कराने से कमर और गर्दन में होने वाला दर्द गायब हो जाता है।


एंटी एजिंग
अगर आप चाहती हैं कि आपकी बढ़ती उम्र थम जाए और आपकी त्वचा पर फाइन लाइंस और झुर्रियां न पड़े
तो आप कपिंग थेरेपी का सहारा ले सकती हैं। ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।


दर्द से मिलेगा आराम
अगर आपके कमर में या फिर शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द रहता है तो आपको कपिंग थेरेपी जरूर कराना चाहिए।
क्योंकि इसको कराने के बाद आपको दर्द से काफी हद तक का आराम मिल जाएगा। आपको ये थेरेपी एक बार तो
जरूर ही कराना चाहिए।


स्ट्रेस से आजादी


दिमाग में लाखों तरह की टेंशन होती है जैसे कि ऑफिस का काम, घर का काम आदि। ऐसे में हमें ऐसी चीज की
जरूरत है जिससे हमारे दिमाग को शांति मिले और हमें स्ट्रेस से आजादी मिलें। बता दें कि अगर आप कपिंग थेरेपी
कराती हैं तो आपको स्ट्रेस से मुक्ति मिल जाएगी। दरअसल कपिंग थेरेपी शांत माहौल में किया जाता है। जब आप
कपिंग थेरेपी कराएंगे तो आपको काफी रिलैक्स फील होगा जिससे आपका मन शांत होगा और आप स्ट्रेस फ्री फील
करेंगे।










Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree