नमक के पानी से नहाने पर आपको भी मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे- Salt Water Bath In Hindi

नमक स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है ये तो आप अच्छे से जानते ही होंगे। लेकिन क्या आपको नमक के पानी से
नहाने के फायदे के बारे में पता है? अगर आपका जवाब है नहीं, तो आपको हमारा ये आर्टिकल पढ़ने की जरूरत
है। क्योंकि हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि नमक के पानी से नहाने के कितने सारे फायदे हैं। इससे
आपके शरीर से जुड़ी कई सारी बीमारियां भी खत्म हो जाएंगी और शरीर को सकारात्मक ऊर्जा भी मिलेगी।


नहाने में इस्तेमाल किए जाने वाले नमक के प्रकार - Types Of Salt Used In Bath
benefits-of-salt-water-bath-in-hindi



नहाने के लिए तीन तरह के नमक का इस्तेमाल किया जाता है। ये तीनों ही नमक शरीर के लिए काफी फायदेमंद
होते हैं। जानिए नमक के प्रकार-
समुद्री नमक (Sea Salt)
समुद्री नमक  (Sea Salt) भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इस नमक में मिनरल की मात्रा काफी ज्यादा होता है
जोकि हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है।  अगर आपकी स्किन पर काफी डेड सेल्स (Dead Cells) हो गए हैं
तो आपको इस नमक का इस्तेमाल करना चाहिए।

पिंक हिमालयन नमक (Pink Himalayan Salt)



इस नमक में भी काफी मिनरल्स पाए जाते हैं  जोकि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। बता दें कि ये नमक हिमालय
पर नहीं पाया जाता है बल्कि हिमालय के पश्चिम में करीब 300 माइल्स दूरी पर मिलता है।
एप्सम नमक (Epsom Salt)
एप्सम नमक शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। ये बॉडी डिटॉक्स (Body Detox)  के लिए काफी अच्छा होता है।.
इससे आप एरोमाथेरेपी भी करा सकते हैं जिससे आपका मूड काफी दुरुस्त रहेगा। दिमाग भी काफी शांत रहेगा।


नमक के पानी से नहाने के फायदे


नमक के पानी से नहाने पर शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं जैसे कि-


त्वचा में नमी


अगर आपकी स्किन काफी ड्राई है या फिर ज्यादा डेड सेल्स हो गए हैं तो आप नमक के पानी से नहाना शुरू कर दीजिए।
इससे नहाने पर आपकी स्किन काफी सॉफ्ट हो जाएगी और डेड सेल्स भी बाहर हो जाएंगे।

त्वचा को साफ करने के लिए


अगर आप चाहती हैं कि आपकी भी स्किन एक बेदाग नजर आए तो आप नमक के पानी से नहाना शुरू कर दीजिए।
क्योंकि लगातार इस पानी से नहाने के बाद आपकी स्किन काफी क्लीयर हो जाएगी। दरअसल नमक में मैग्नीशियम,
कैल्शियम ब्रोमाइड जैसी चीजें पाई जाती हैं जोकि स्किन को क्लीन बनाने में मदद  करती हैं।

पिंपल से आजादी


अगर आपके चेहरे पर या पूरी बॉडी पर काफी पिंपल हो गए हैं तो आप नमक के पानी से नहाना शुरू कर दीजिए।
क्योंकि इससे आपके  चेहरे पर पड़े पिंपल और मुहांसे कुछ ही दिनों में पूरी तरह से गायब हो जाएंगे। साथ ही आपकी
स्किन भी साफ हो जाएगी। लेकिन अगर आप नमक के पानी से नहीं नहाना चाहती हैं तो आप एक कप पानी में थोड़ा
सा समु्द्री  नमक मिलाकर अपनी उन जगहों पर लगाएं जहां पिंपल हो। अब करीब 45 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल
पानी से धो लें। आप ऐसा एक दिन में दो बार कर सकती हैं। ऐसा करने पर जल्द ही आपके पिंपल गायब होने लगेंगे।


 


Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree