जानिए रेग्युलर, रीका और चॉकलेट वैक्स में से कौन सा ऑप्शन है आपके लिए बेस्ट- Which Wax is Good for Skin in Hindi के

हम जब भी पार्लर में वैक्सिंग कराने के लिए जाते हैं तो पार्लर वाली दीदी हमें 3 ऑप्शन देती हैं। चॉकलेट, रीका और रैगुलर वैक्सिंग का। इन तीनों ही नामों को सुनकर हम कंफ्यूज हो जाते हैं और समझ नहीं पाते कि हमें कौन सी वैक्सिंग करानी चाहिए जो हमारी त्वचा के लिए सही हो। इसलिए अधिकतर महिलाएं रेग्युलर ऑप्शन को सैलेक्ट कर लेती हैं। अगर आप भी इन ही महिलाओं में से एक हैं तो आज के बाद आपको कंफ्यूजन नहीं होगी क्योंकि हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताने वाले हैं इन तीनों ही वैक्सिंग के बारे में। हम आपको बताएंगे कि Which Wax is Good for Skin in Hindi के बारे में। इसको पढ़ने के बाद आप आसानी से समज सकेंगी कि आपकी बॉडी के लिए कौस सा वैक्सिंग ऑप्शन सही है और क्यों। तो चलिए फिर जानते हैं बेस्ट वैक्सिंग ऑप्शन के बारे में

Which-Wax-is-Good-for-Skin-in-Hindi


रेग्युलर वैक्सिंग

रेग्युलर वैक्सिंग काफी लंबे समय से चला आ रहा है। इसको बनाने के लिए नींबू और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इस वैक्सिंग को कराने का फायदा ये है कि इसका दाम बाकि वैक्सिंग से काफी कम होता है। इस वैक्सिंग को कराने से शरीर के बाल तो निकल जाते हैं । लेकिन बाल निकलते वक्त काफी ज्यादा दर्द होता है। वहीं वैक्सिंग कराने के बाद शरीर पर काफी ज्यादा रैडनेस(Redness) होने लगती है और छोटे-छोटे दाने भी होने लगते हैं जोकि देखने में काफी खराब लगते हैं। रेग्युलर वैक्सिंग का इफेक्ट भी सिर्फ एक से दो हफ्ते तक ही रहता है। उसके बाद छोटे-छोटे बाल फिर से निकलने लगते हैं। साथ ही रेग्युलर वैक्सिंग (waxing) कराने से इनग्रोथ हेयर भी नहीं निकल पाते हैं जिसकी वजह से आपको बार-बार वैक्स कराना पड़ता है।

रीका वैक्स
अब बारी रीका वैक्स की, बता दें कि रीका वैक्स को ही व्हाइट वैक्स (white wax) कहा जाता है। इस वैक्स को बनाने के लिए सब्जी का तेल और हरी पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। इस वैक्स की खास बात ये है कि इसमें थारपीन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है जिससे वो चिपचिता नहीं होता है। इस वैक्स को कराने के बाद शरीर पर रैडनेस भी नहीं होती है और दाने भी नहीं होते हैं। साथ ही इस वैक्स का असर काफी लंबे समय तक रहता है। इससे इनर हेयर भी आसानी से निकल जाते हैं और दर्द भी बेहद ही कम होता है। इसलिए अधिकतर लोग रीका वैक्स कराना पसंद करते हैं। हालांकि इसका दाम रेग्युलर वैक्स से थोड़ा ज्यादा होता है।

चॉकलेट वैक्स

अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा चमकदार और सॉफ्ट बनी रहे तो आपके लिए चॉकलेट वैक्स से बेहतर और कोई ऑप्शन नहीं है। बता दें कि चॉकलेट वैक्स को बनाने क  लिए कोकोआ, सोयाबीन तेल, बादाम तेल, ग्लीसरीन, ऑलिव ऑयल और विटामिन जैसे तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहती है। इसको कराने के बाद आपकी त्वचा पर किसी भी तरह की रैडनेस या पिंपल होने के चांसेज नहीं होते हैं। साथ ही ये सनटेन को हटाने का भी काम करता है जिससे त्वचा में निखार आता है।

Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree