अपनाएं ये हेयर कट्स और पाएं न्यू लुक - Short Haircuts For Women

हेयरस्टाइल भी आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। किसी को लंबे बालों की चाहत होती है तो किसी को छोटे बाल पसंद होते हैं। लेकिन जब भी हम सैलून में जाते हैं तो हम कंफ्यूज हो जाते हैं कि हमें किस तरह का हेयरकट लेना चाहिए। अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहतर हेयर कट्स जोकि आपको और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे।
Short-Haircuts-For-Women


ये हेयरकट्स आपके चेहरे का लुक बदल देंगे 

लॉब कट

अगर आपको लंबे नहीं बल्कि शॉर्ट कट हेयर पसंद हैं तो ये हेयर कट आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। ये लुक आपकी चेहरे की रौनक को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम करेगा। इसके लिए आप अपने हेयर ड्रेसर से आगे बालों को थोड़ा लंबा और पीछे के बालों को थोड़ा छोटा रखने को कहें।

शोल्डर लेंथ

शोल्डर लेंथ हेयर कट सभी को काफी पसंद आ रहा है। हर कोई अपने बालों को ये नया हेयर कट दे रहा है। इस हेयर कट में आपके बाल न तो ज्यादा लंबे होते हैं और न ही ज्यादा छोटे होते हैं। ये आपके शोल्डर तक ही रहते हैं जो दिखने में अच्छे लगते हैं।


पिक्सी कट

पिक्सी कट भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। ये आपको बोल्ड लुक देने में मदद करेगा। अगर आपका चेहरा गोल है तो आप थोड़े लंबे लेयर्स के साथ पिक्सी हेयर कट लें । ये आप पर काफी सूट करेगा।   बेहतरीन लुक के लिए आप अपने लेयर्स को हार्ट या स्क्वायर शेप भी दे सकती हैं। तो जब आपका मन हो एक्स्ट्रा बोल्ड और सबसे अलग बनने का, ये हेयर कट स्टाइल ज़रूर आज़माएं।

बॉब कट

अगर आप छोटे बाल पसंद करती हैं तो ये हेयर कट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। अगर बहुत समय से आपके बाल लंबे हैं तो आप बॉब कट वाला हेयर कट ले सकती हैं। ये आपके लुक को पूरी तरह से बदल देगा। ये आपको डिफरेंट लुक देने में मदद करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree