विटामिन सी फेस सीरम आपकी त्वचा से जुड़ी हर समस्या का करेगा समाधान - cc

विटामिन सी त्वचा और शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। विटामिन सी आपकी त्वचा से जुड़ी कई तरही की बीमारियों को खत्म करने के काम आता है। हमें रोजाना विटामिन सी युक्त चीजों का तो सेवन करना ही चाहिए। साथ ही हमें ऐसे फेस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें विटामिन सी की मात्रा पाई जाती हो। क्योंकि ये हमारी त्वचा से डार्क सर्कल, पिंपल, ब्लैकहेड्स आदि समस्याओं को हटाने का काम करते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं विटामिन सी युक्त फेस सीरम से होने वाले फायदों के बारे में। ये आपकी त्वचा के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।

Benefits-Of-Vitamin-C


विटामिन सी सीरम से होने वाले फायदे -

विटामिन सी युक्त सीरम आपकी त्वचा को निखारने का भी काम  करते हैं। दरअसल ये आपकी स्किन टोन को लाइट करते हैं जिससे आपका रंग निखरता है। इसके साथ ही ये आपको धूल-मिट्टी से बचाते हैं और स्किन के अंदर कोलेजन और इलास्टिन की मात्रा को बढ़ाते हैं। इन चीजों से स्किन पर किसी भी तरह का हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है। 

विटामिन सी युक्त सीरम आपकी त्वचा पर मौजूद डार्क सर्कल, काले धब्बे, ब्लैकहेड्स जैसी चीजों को भी हटाने का काम करता है। अगर आप रोजाना विटामिन सी युक्त फेस सीरम का इस्तेमाल करेंगी तो आपको फर्क खुद ही नजर आने लगेगा।

कैसे करें विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल -

- फेस सीरम का इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह से क्लीन कर लें। जिससे कि आपके चेहरे पर किसी भी तरह का मेकअप या धूल -मिट्टी मौजूद न हो। 

- अब  एक से दो ड्रॉप सीरम अपनी उंगलियों पर लें और उसे अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें जिससे ये अच्छे से स्किन में समा जाए।

- सीरम लगाने के करीब 10 मिनट बाद आप अपनी स्किन पर मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं। इससे सीरम का इफैक्ट लंबे समय तक टिका रहेगा।

- आपका इस्तेमाल रोजाना मेकअप करने से पहले कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे मॉइस्चराइजर में मिलाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये हर तरह से चेहरे के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree