आप भी ऐसे सेलिब्रेट करिये गणेश चतुर्थी, बरसे बप्पा का प्यार -How To Celebrate Ganesh Chaturthi

2 सितंबर 2019 को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाएगा। भगवान श्री गणेश के भक्तों के लिए गणेश चतुर्थी काफी खास होती है। 10 दिनों तक श्री गणेश की पूजा करने के बाद उन्हें नदी में विसर्जित कर दिया जाता है। गणेश चतुर्थी का जश्न सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में होता है। ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत किया जाता है। भगवान शिव और पार्वती के पुत्र गणेश को सभी भगवान को प्रथम स्थान दिया गया है। सभी देवताओं में सबसे पहले श्री गणेश की ही पूजा की जाती है। जानिए गणेश चतुर्थी का त्यौहार क्यों मनाया जाता है और कैसे मनाएं गणेश चतुर्थी का त्यौहार

Ganesh-Chaturthi-Quotes


क्यों मनाते हैं गणेश चतूर्थी का त्यौहार

गणेश भगवान का जन्म भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन हुआ था। इसीलिए हर साल इसी दिन गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाता है।
बता दें कि गणेश जी के 108 नामों से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भगवान गणेश की पूजा करते हैं उनके घर में रिद्धि- सिद्धि का भंडार भर जाता है। 

कैसे मनाएं गणेश चतुर्थी का त्यौहार


सभी जगह पर गणेश चतुर्थी मनाने का तरीका अलग-अलग होता है। लेकिन अगर आप पहली बार गणेश चतुर्थी मनाने जा रही हैं तो आप नीचे बताए गए तरीकों को अपना सकती हैं।

घर को सजाएं

कहते हैं कि बप्पा आपके घर में खुशियां लेकर आते हैं। इसलिए घर में रौनक को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए आप भी अपने घर को सजाएं। इसके लिए आप अपने घर को फूल और झालरों से सजाएं। आप घर में दिएं भी जला सकती हैं। ये गणेश चतुर्थी को और भी ज्यादा खास बना देगा।

मिठाइयां बनाएं

त्यौहार हो और बात मिठाइयों की न हो ऐसा कैसे हो सकता है। मिठाइयों से ही तो त्यौहारों की रौनक होती है। तो क्यों न आप भी अच्छी और स्वादिष्ट मिठाइयां बनाएं। लेकिन आप मोदक बनाना बिलकुल भी भूलें। क्योंकि कहा जाता है भगवान गणेश को मोदक बेहद ही पसंद है।

बप्पा का स्वागत

अब बारी है बप्पा यानी की गणेश भगवान के स्वागत की। मंदिर में मूर्ति विराजमान करने के बाद आप गणेश भगवान की आरती करें। अब भोग लगाएं और प्रसाद बाटें।

गणेश चतुर्थी की बधाइयां

बप्पा का स्वागत हो गया प्रसाद बट गया। लेकिन क्या आपने किसी को गणेश चतुर्थी की बधाइयां दी। अगर नहीं तो आप तुरंत ही अपने खास और करीबी लोगों को गणेश चतुर्थी की बधाई दें। आप चाहें तो व्हाट्सएप के जरिए गणेश चतुर्थी कोट्स भेजकर भी लोगों को विश कर सकते हैं। इससे उन सभी की जिंदगी में खुशियां आएंगी।

Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree