कैरोमाइल फेस पैक बनाने और उपयोग की विधि, जाने इस फायदे भी - Chamomile Face Pack

खूबसूरत चेहरे की ख्वाइश हर किसी की होती है। इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए हम कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कुछ देर के लिए खुबसूरत तो बना देता है लेकिन उसका साइड इफ़ेक्ट चेहरे पर थोड़े दिनों बाद दिखने लगता है। इन साइड इफेक्ट्स के कारण अब सभी नेचुरल प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने पर जोर देते है। ऐसा ही एक नेचुरल फेस पैक है कैमोमाइल फेस पैक। इस नेचुरल फेस पैक का इस्तेमाल चेहरे को साफ़ करने के लिए और खूबसूरती बनाए रखने के लिए किया जाने लगा है। कैमोमाइल को हिंदी में बबुने का फूल कहते है। इस फूल में औषधीय गुण होते है जो स्किन के लिए बहुत लाभदायक है।
Chamomile-Face-Pack

आइए हम आपको बताते है घर पर कैमोमाइल फेस पैक कैसे बनाएं और इसका इस्तेमाल कैसे करे।
कैरोमाइल फेस पैक बनाने के लिए जरुरी सामग्री 
  • शुद्द शहद
  • ताजा कैरोमाइल फूल
  • एक कांच का जार
घर पर कैमोमाइल फेस पैक कैसे बनाएं
  • ताजे कैरोमाइल फूल ले और एक जार में डाले।
  • अब इसमें बहुत सारा शुद्ध शहद डाले।
  • अब कांच के जार को ढक्कन लगाए और १ हफ्ते के लिए रख दे।
  • एक हफ्ते बाद दोनों के इस मिश्रण को छन्नी से छान ले और फ्रिज में रख दे।
आपका कैरोमाइल फेस पैक तैयार है।
आइये जानते है अब इस फेस पैक को कैसे इस्तेमाल करे।
कैरोमाइल फेस उपयोग करने का तरीका
  • सबसे पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले और पोछ ले।
  • अब तैयार फेस पैक में से थोडा फेस पैक एक बाउल में निकाले और चेहरे पर लगा ले।
  • अब हल्के हाथ से कुछ देर मसाज करे।
  • अब तौलिए को गर्म पानी में भिगोए और फिर अपना चेहरा पोछ लीजिए।
  • कुछ सेकंड्स रखने के बाद साफ़ सूखे तौलिए से चेहरा पोछ लीजिए।
  • आपका चेहरा साफ़ हो जाएगा। इस फेस पैक का इस्तेमाल आप दिन में २ बारे करे।
कैमोमाइल फेस पैक के फायदे
आपने देखा कि कैरोमाइल फेस पैक घर पर बनाना कितना आसान है और इसके उपयोग की विधि भी बहुत आसान है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस मास्क से चेहरे को क्या क्या फायदे होंगे। आइए जाने है कैमोमाइल फेस पैक के फायदे के बारे में।
  • जिन लोगो का ज्यादातर समय घर के बाहर निकलता है उन्हें अपने चेहरे को साफ़ रखने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में अगर इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जाए तो वो अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से साफ़ कर सकते है। इसमें कैरोमाइल और शहद होता है जिसमे स्किन को साफ़ करने और गंदगी निकालने का गुण होता है। 
  • ये फेस पैक स्किन को साफ़ करती है, इस वजह से चेहरे पर मुहांसे नही होते है।
  • तेज तपती धूप की वजह से स्किन टैनिंग हो जाती है, जिस वजह से स्किन ख़राब हो जाती है। इसको रोकने के लिए लड़कियां अपना चेहरा कवर करके निकलती है लेकिन फिर भी टैनिंग हो जाती है। ये फेस पैक उनकी स्किन टैनिंग की परेशानी को दूर करने में मदद करता है।

इस फेस मास्क का इस्तेमाल करे और अपने चेहरे को साफ़ और सॉफ्ट बनाए रखे।

Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree