आइये जानते है गुड़ खाने के स्वास्थ लाभ - Jaggery Health Benefits

गुड़ खाने के स्वास्थ लाभ


गुड के स्वाद को कई लोग पसंद करते है और कई लोग इसे रोज में भी खाते है। वो ऐसा इसलिए करते है क्योकि मीठा मीठा गुड स्वाद में तो बेहतरीन है ही साथ ही सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है। गुड को सर्दियों में खासकर इस्तेमाल किया जाता है क्योकि गुड की तासीर गरम होती है। इसी वजह से इसे कई बीमारियों को दूर करने के लिए सालो से इस्तेमाल किया जा रहा है। कह सकते है गुड दादी माँ के नुस्खो में से है जो सालो से आजमाए जा रहे है। आज के मॉडर्न लोग गुड के लाभों को नही जानते है। अगर आप भी गुड से जुड़े फायदों के बारे में नही जानते है तो आइये आज हम आपको गुड खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताते है।
Health-Benefits-of-Jaggery

गुड़ खाने के स्वास्थ लाभ - Jaggery health benefits in Hindi


  • पेट के लिए लाभदायक 
ऐसा माना जाता है गुड पेट के लिए रामबाण है। एसिडिटी या गैस होने पर गुड खाने से आराम आता है। अगर किसी को खट्टी डकारे आ रही हो तो उन्हें गुड में काला नमक और सेंधा नमक मिलाकर खाना चाहिए। गुड खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और भूख भी अच्छी लगती है।
  • खून बढाने में मददगार 
जिनको आयरन की कमी ही और हिमोग्लोबिन की कमी है तो उन्हें गुड नियमित रूप से रोज खाना चाहिए। गुड में आयरन होता है जो रेड ब्लड सेल्स को बढाने में मदद करता है। अनिमिक लोगो को गुड खाना चाहिए।
  • ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल करने में मदद 
नियमित रूप से गुड खाने से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है।
  • हड्ड‍ियां के लिए फायदेमंद 
जिनके शरीर में फॉस्फोरस और कैल्शियम की कमी है उनको रोज गुड खाना चाहिए। जिनको जोड़ो का दर्द है उनको अदरक और गुड खाना चाहिए, इससे उन्हें आराम आएगा और जोड़ो का दर्द धीरे धीरे ख़त्म हो जाएगा।
  • कमजोर शरीर वालो के लिए वरदान 
जिनका शरीर कमजोर है उनके लिए गुड एक जादू की तरह है। शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए गुड को दूध के साथ खाए। दूध नही है तो एक कप पानी में जरा सा नीम्बू का रस, ५ ग्राम गुड डाले और थोडा सा काला नमक मिलाए, और पी जाए। आपकी क्मजोरी दूर हो जाएगी।
  • सर्दी-जुकाम में आराम 
सर्दी जुखाम हो तो अदरक, काली मिर्च और गुड को मिलकर खा ले, आपको आराम महसूस होगा। गले में खराश हो तो गुड को गर्म रके और फिर इसमें अदरक का रस मिलाकर खा ले।
  • आंखों की रौशनी बढाने में मददगार 
गुड रोज खाने से आँखों की रौशनी बढती है और अगर आँखों में कोई कमजोरी है तो वो भी दूर हो जाएगी।
  • दिमाग तेज और याद्दाश्‍त के लिए लाभकारी 
गुड खाने से दिमाग मजबूत होता है और याद्दाश्‍त तेज हो जाती है। 
  • माइग्रेन में आराम 
जिनको माइग्रेन की शिकायत है उनको रोज गुड खाना चाहिए।
  • त्‍वचा के लिए फायदेमंद 
जिनको अपनी त्वचा को स्वास्थ्य बनाए रखना है उन्हें गुड खाना चाहिए। गुड में टोक्सिन को शरीर से निकालने का गुण है। इसको नियमित खाने से चेहरे का ग्लो बना रहता है।
  • पीरियड्स में होने वाली परेशानियों से आराम 
गुड रोज खाने से महिलाओं को पीरियड्स के समय होने वाली परेशानियों से आराम मिलता है।
आपको पता चल गया होगा गुड खाना कितना फायदेमंद है। आज से ही गुड खाना शुरू करे।

Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree