गोरी और बेदाग त्वचा पाना है तो इस्तेमाल करे ये फेस पैक - Benefits Of Face Pack

ऐसा कई बार होता है कि हमे अचानक किसी पार्टी में जाना पड़ता है। उस वक्त पार्लर नही जा सकते, ऐसे में कुछ ऐसे नेचुरल फेस मास्क है जिसका इस्तेमाल करके आप निखार पा सकते है। इन सभी मास्क में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मास्क है बेसन का फेस पैक। इस पैक के इस्तेमाल से प्रदूषण से होने वाली सभी परेशानियों से बचा जा सकता है। आइये जानते है चेहरे के लिए बेसन के फायदे।
Fruit-Face-Pack-For-Glowing-Skin

  • ऑयली स्किन के लिए बेसन में थोडा सा गुलाबजल मिलाए और फिर चेहरे पर लगाए। इसे एक घंटा चेहरे पर लगे रहने दे और फिर ठन्डे पानी से धो ले।
  • ड्राई स्किन के लिए बेसन में थोडा सा शहद, थोड़ी सी मलाई और 1 चुटकी शहद मिलाए और फिर इस मास्क को चेहरे पर लगाए। 15 मिनट बाद ठन्डे पानी से धो ले, आपका चेहरा खिल उठेगा।
  • डेड स्किन हटाने के लिए एक बाउल में बेसन के ४ चम्मच डाले। अब इसमें 1 चम्मच दही और जरा सी हल्दी डाले और मिक्स करे। अब इसे चेहरे पर लगाए और 15 मिनट ठन्डे पानी से धो ले। इससे टैनिंग और धूप से झुलसी स्किन ठीक हो जाएगी।
  • मुहांसे हटाने के लिए बेसन में गुलाबजल और थोडा सा खीरे का रस मिलाए और फेस पैक बनाए। अब
  • इस पैक को चेहरे पर लगाए। 15 मिनट ठन्डे पानी से धो ले। इससे स्किन टाइट हो जाती है।
बेसन के अलावा और भी मास्क है जो स्किन के लिए कारगार माने जाते है।
  • मुहांसों लिए केसर, तुलसी के पत्ते और शहद का मास्क 
1 चुटकी केसर को और 5 तुलसी की पत्तियों को मिलाए और पीस ले। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाए और चेहरे पर लगा ले। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो ले। बेहतरीन परिणाम के लिए हफ्ते में दो बार लगाए।
  • टैनिंग को कम करने वाला केसर, मलाई और शहद का मास्क
रात को मलाई मे या दूध से बनी क्रीम में 1 चुटकी केसर मिलाकर रख दे। अगले दिन सुबह इसमें 1 चम्मच शहद मिलाए और मिक्स करे। अब इसे चेहरे पर लगा ले और 10 मिनट बाद ठन्डे पाने से धोकर हटा ले।
  • चेहरे में निखार के लिए केसर, चन्दन पाउडर और शहद का मास्क 
एक बाउल में 2 चम्मच दूध डाले और उसमे केसर को पीसकर डाले और मिक्स करे। 5 मिनट बाद इसमें 1 चम्मच चन्दन पाउडर डाले और मिक्स करे। अब इसे चेहरे पर लगाए और 15 मिनट बाद ठन्डे पाने से धोकर इस मास्क को हटा ले।
  • चेहरे की बारीक रेखाओं को हटाने के केसर, अलोविरा जेल और शहद का मास्क 
एक बाउल में 1 चम्मच शहद, 1 चुटकी केसर और 2 चम्मच फ्रेश एलोविरा जेल डाले और मिक्स करे। अब इसे चेहरे पर लगाए और 15 मिनट बाद धो ले। 
  • टैनिंग, दाग-धब्बे, झुर्रियां और ऑयली स्किन के लिए जीरा का मास्क 
एक बाउल में थोडा सा पानी और दूध डाले। अब इसमें थोडा सा जीरा पाउडर डाले और पेस्ट तैयार करे। अब इसे चेहरे पर लगाए और 15 मिनट ठन्डे पानी से धोकर इस मास्क को हटा ले। 
  • बेजान चेहरे के लिए खरबूजे का पेस्ट 
बेजान चेहरे और टैनिंग के लिए खरबूजे का पेस्ट बेस्ट है। इसके लिए थोड़े से खरबूजे के बीज 15 से 20 मिनट भिगो दे और फिर इसे पीस ले। अब इस पेस्ट में थोडा सा बेसन डाले और मिक्स करे। इस मास्क को 20 मिनट लगाने के बाद ठन्डे पानी से धो ले।

Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree