घुंघराले बालों की देखभाल करने के लिए अपनाए ये तरीके, संभालना आसान होगा - Home Remedies For Curly Hair

सुन्दर बालो की चाहत सभी की होती है खासकर महिलाओं की। जिनके बाल सीधे होते है उन्हें घुंघराले बाल अच्छे लगते है और जिनके बाद घुंघराले होते है उन्हें सीधे बाल अच्छे लगते है। बाल कैसे भी हो दोनों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। सीधे बालो का ख्याल आसानी से रखा जा सकता है लेकिन घुंघराले बालो के लिए ख़ास ध्यान बेहद जरूरी है। कई महिलाएं इसके लिए पार्लर जाती है जहाँ पर उनसे हजारों रुपए ले लिए जाते है। 
आपको इतने पैसे खर्च करने की जरुरत नही है। आप घुंघराले बालो का ध्यान घर पर भी रख सकती है। चलिए आइए जानते है घुंघराले बालों की देखभाल कैसे करें
Hairstyles-For-Curly-Hair

बालो को कंडीशन जरुर करे 
घुंघराले बालो को धोने के बाद कंडीशनर लगाना जरुरी है। कंडीशनर से बाद कम उलझते है और कम टूटते है।
बालो को बार बार कंघी न करे
घुंघराले बाल उलझे हुए होते है, ऐसे में अगर आप बार बार कंघी मारेंगे तो बाल टूटेंगे।
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल 
आपके एलोवेरा जेल के फायदों के बारे में सुना होगा। ये  जेल बालो के लिए भी अच्छा है। एक बाउल में नारियल का तेल, दही और एलोवेरा जेल मिलाए और अच्छे से मिक्स करे। अब इस मिक्सचर को बालो की जड़ो और बालो पर लगाए। ३० मिनट बाद ठन्डे पानी से धो ले। ऐसा करें से रूखे बालो में चमक आ जाएगी और बाल सॉफ्ट हो जाएगे।
गीले बालो में ही बाल सुलझाए 
अपने सुना होगा गीले बालो में कंघी नही करनी चाहिए लेकिन घुंघराले बालो के मामले में बात कुछ अलग है। जब बाल हल्के गीले हो तब मोटे दांतों वाले कंघे से धीरे धीरे बाल सुलझा ले। इससे बाल कम टूटेंगे।
सिंपल स्टाइल बनाए 
घुंघराले बालो में आसान हेयर स्टाइल बनाना चाहिए। कठिन हेयर स्टाइल से बाल ज्यादा उलझ जाते है, जिनको बाद बालो को सुलझाना बहुत मुश्किल होता है।
हल्के हाथ से बाल बनाए 
घुंघराले बालो को हल्के हाथ से ब्रश करना चाहिए। अगर आप जोर जोर से ब्रश करेंगे तो आपको दर्द भी होगा और बाल ज्यादा टूटेंगे। बालो को बनाने के बाद रबर को कसकर नही लगाना चाहिए, इससे बाल खिचेंगे और जड़े कमजोर होगी।
बालो को दे हॉट ऑयल मसाज 
नारियल या बादाम तेल को हल्का सा गरम करे और बालो की जड़ो में और बालो पर लगाए और रात भर ऐसे ही रहने दे। अगले दिन माइल्ड शैम्पू कर ले। ऐसा करने से बालो को आप आसानी से संभल पाएगे। 
दही और अंडा लगाए 
एक बाउल में थोड़ी सी दही डाले और उसमे २ अंडे का सफेद हिस्सा डाले और अच्छे से मिक्स करे। अब इस मिश्रण को बालो में लगाए और कम से कम ३० मिनट लगे रहने दे। इसमें बाद माइल्ड शैम्पू से धो ले। इससे बालो को पोषण मिलेगा और बाल सॉफ्ट हो जाएगे। 
केला और बादाम तेल लगाए 
एक केले को अच्छे से मैश करे और उसमे २ चम्मच बादाम का तेल डाले और मिक्स करे। अब इस मिश्रण को बालो की जड़ो में और बालो में लगाए और आधे घंटे बाद धो ले। अब ३० मिनट के लिए बालो को तौलिए में लपेट दे। इससे घुंघराले बाल सॉफ्ट हो जाएगे।
इस तरह अपने खूबसूरत घुंघराले बालो की देखभाल करे। 

Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree